Summary: फैंस के साथ दीपिका ने जन्मदिन पर बनाए यादगार पल
दीपिका पादुकोण ने अपने 40वें जन्मदिन से पहले मुंबई में फैंस के साथ एक खास प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन आयोजित किया, जिसका नाम ‘A Day of Gratitude with Deepika Padukone’ रखा गया। इस मुलाकात में दीपिका ने फैंस के साथ समय बिताया और केक काटा।
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने 40वें जन्मदिन को बेहद खास अंदाज में मनाया। उनका जन्मदिन भले ही आज यानी 5 जनवरी को है लेकिन उन्होंने 18 दिसंबर 2025 को मुंबई में प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन आयोजित किया था। इस प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन की खासियत यह थी कि यह पार्टी किसी बड़े ग्लैमरस पार्टी जैसी नहीं, बल्कि यह अपने फैंस के साथ इमोशनल मुलाकात थी। इसमें दीपिका ने अपने फैंस के साथ समय बिताकर उन्हें थैंक यू कहा।
दीपिका पादुकोण का बर्थडे सेलिब्रेशन
Wishing you a very happy birthday @deepikapadukone 🎂🎉💝 thank you for everything 🎉 #HappyBirthdayDeepikaPadukone pic.twitter.com/hsn0Kpwvxq
— Deepika Files (@FilesDeepika) January 4, 2026
दीपिका पादुकोण का जन्मदिन आज यानी 5 जनवरी को है लेकिन उन्होंने पहले ही अपने फैंस के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर लिया। इस खास आयोजन का नाम था ‘A Day of Gratitude with Deepika Padukone’, जो अपने आप में इस दिन की भावना को बयान करता है। देश के अलग-अलग हिस्सों से आए चुनिंदा फैंस को इस इवेंट में बुलाया गया था।
इस आयोजन की प्लानिंग खुद दीपिका ने की थी, जिसने इसे और भी खास बना दिया। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों और वीडियो में दीपिका को फैंस के साथ खुलकर बातचीत करते, मुस्कुराते और छोटे-छोटे पलों को एंजॉय करते देखा जा सकता है।
कैसे सेलिब्रेट किया गया दीपिका का बर्थडे?
इवेंट के दौरान दीपिका ने बड़े साइज का चॉकलेट केक काटा। सिर्फ यही नहीं, उनके फैंस ने उनके लिए फिल्म “ओम शांति ओम” का फ़ेमस गाना ‘आंखों में तेरी’ गाया। इस गाने के बाद उनके फैंस ने उन्हें हैप्पी बर्थडे विश किया। ये पल वहां मौजूद हर इंसान के लिए इमोशनल और यादगार बन गायें। केक काटते वक्त दीपिका की आंखों में खुशी साफ झलक रही थी। दीपिका ने यह भी कहा कि सबके साथ अपने बर्थडे को सलिब्रेट करते हुए उन्हें थोड़ा अजीब भी लग रहा है।
दीपिका की सादगी में छिपा स्टारडम
इस मौके पर दीपिका का लुक भी उनकी पर्सनालिटी की तरह बेहद सादा और एलिगेंट था। उन्होंने प्लम कलर का स्वेटर और मैचिंग पैंट पहना हुआ था, जिसमें वह खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने न तो हेवी मेकअप किया था और न ही ओवरड्रेस्ड थीं। इससे दीपिका ने यह दिखा दिया कि असली स्टारडम सादगी और कॉन्फिडेंस में है।
फैंस के लिए यादगार अनुभव
Happy Birthday to the most graceful soul 🤍
— Deepika Padukone Fanpage | Maharashtra (@iconicdeepikaa) January 4, 2026
18th December A Day Of Gratitude With Deepika Padukone.
From flight bookings to huge gift hampers & sharing your pre-birthday cake, you made fans feel truly special. Thank you for the follow & the love.#happybirthdaydeepikapadukone pic.twitter.com/kbjgjfS61L
इस इवेंट में शामिल फैंस ने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव खुलकर शेयर किए। किसी ने इसे जिंदगी का सबसे खास दिन बताया, तो किसी ने दीपिका की गर्मजोशी और अपनेपन की तारीफ की। एक फैन ने लिखा कि फ्लाइट टिकट से लेकर गिफ्ट हैम्पर्स तक का ध्यान रखा गया, जिससे उन्हें सच में स्पेशल महसूस हुआ। कई फैंस ने यह भी बताया कि दीपिका ने उनके साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं, मुस्कुराकर बातें कीं और हर किसी को पूरा समय दिया। एक फैन ने लिखा, “मैं शब्दों में बयान नहीं कर सकती कि यह पल मेरे लिए कितना खास था।”
