Sunny Deol, Bobby Deol meet fans outside Dharmendra's Juhu bungalow on their father's 90th birth anniversary
Sunny Deol, Bobby Deol meet fans outside Dharmendra's Juhu bungalow on their father's 90th birth anniversary

Summary: धर्मेंद्र के जन्मदिन पर फैंस से मिले सनी और बॉबी देओल

धर्मेंद्र की 90वीं जयंती पर देओल परिवार ने जुहू स्थित बंगले पर फैंस से मिलकर उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी। सनी और बॉबी देओल ने अपने पिता को याद करते हुए इमोशनल फैंस को गले लगाया।

Dharmendra 90th Birthday Celebration: देओल परिवार ने सोमवार यानी 8 दिसंबर को जुहू स्थित बंगले पर प्रशंसकों से मिलकर धर्मेंद्र की 90वीं जयंती को यादगार तरीके से मनाया। इस मौके से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिनमें सनी और बॉबी देओल धर्मेन्द्र के फैंस से मिलते नजर आ रहे हैं। मुंबई के जुहू स्थित उनके बंगले के बाहर जो दृश्य देखने मिला, उसने सभी को यह एहसास दिलाया कि सितारे भले ही दुनिया छोड़ जाएं, पर उनका प्यार और उनकी यादें अमर रहती हैं।

8 दिसंबर की सुबह से ही धर्मेंद्र के फैंस की भीड़ जुहू बंगले के बाहर जुटने लगी। किसी के पास धर्मेन्द्र की पुरानी तस्वीरें थीं तो किसी के पास कहने के लिए बहुत सारी बातें, और किसी की आंखों में उनसे जुड़े इमोशन्स। दोपहर होते ही सनी देओल और बॉबी देओल घर से बाहर आए और हाथ जोड़कर फैंस से नमस्ते किया। दोनों भाई अपने पिता की याद में उतने ही इमोशनल दिखे जितने धर्मेन्द्र के फैंस, किंतु फिर भी उनके चेहरे पर एक मुस्कान थी।

सोशल मीडिया पर कई ऐसे फोटो और वीडियो शेयर हो रहे हैं, जिनमें धर्मेन्द्र के फैंस की आंखों से आंसू निकल गए हैं। इन सभी फैंस से सनी और बॉबी ने हाथ मिलाया और गले लगाकर सांत्वना दी। फिल्मों के पर्दे पर शानदार इमेज रखने वाले ये दोनों स्टार्स अपने पिता की 90वीं जयंती पर उतने ही डाउन टू द अर्थ नजर आएं।

इस मौके पर कई और इमोशनल पल भी कैमरों में कैद हुए। सनी देओल मुस्कुराते हुए लोगों से हाथ मिलाते रहे, वहीं बॉबी देओल हर उम्र के फैंस से बातचीत कर रहे थे। हर कोई धर्मेंद्र की जिंदगी का कोई न कोई किस्सा सुनाता और दोनों भाई उतने ही अपनेपन से सबकी बातें सुनते रहे। यह सिर्फ एक जन्मदिन नहीं था बल्कि यह एक ऐसे एक्टर को श्रद्धांजलि थी जिसने भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

धर्मेंद्र का जाना बॉलीवुड ही नहीं, उनकी फैमिली के लिए भी एक गहरा धक्का था। उनकी जयंती पर हेमा मालिनी सहित सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल, अभय देओल, करण देओल और पूरे परिवार ने सोशल मीडिया पर इमोशनल मैसेज शेयर किए। हेमा मालिनी का मैसेज सबसे अधिक दिल को छूने वाला था। उन्होंने लिखा कि कैसे दो हफ्ते बीतने के बाद भी उनके दिल की तकलीफ कम नहीं हुई है लेकिन धर्मेंद्र से जुड़ी यादें उन्हें संबल देती हैं। उनकी बातों में एक पत्नी का प्रेम और एक साथी का अपनापन झलक रहा था।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...