Chia Seeds Diet: सर्दियों के मौसम में शरीर की इम्युनिटी कुछ हद तक वैसे ही कम हो जाती है जिसे मजबूत बनाने के लिए और मौसमी बीमारियों से बचे रहने के लिए हमें पर्याप्त मात्रा में पौष्टिक आहार का सेवन करना होता है। अगर सर्दियों में आप अच्छी डाइट लेते हैं तभी आप स्वस्थ रह पाते हैं। आप चिया सीड्स को भी अपनी मॉर्निंग डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसका पानी पीने से शरीर को कई सारे लाभ मिल सकते हैं जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। चिया सीड्स वाली यह ड्रिंक आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है और शरीर को एनर्जी प्रदान करती है। आइए जान लेते हैं आप को इसे अपने मॉर्निंग रूटीन में क्यों शामिल करना चाहिए।
चिया सीड्स को अपनी डाइट में शामिल क्यों करें?
सर्दियों में हमारे शरीर की इम्युनिटी थोड़ी कमजोर हो जाती है जिस वजह से हम आसानी से बीमार हो सकते हैं। अपने आप को सर्दियों के दौरान आने वाली कठिनाइयों से बचाने के लिए और शरीर को गर्म रखने के लिए खान पान का ध्यान रखना जरूरी होता है। सर्दी के मौसम में हम अक्सर कम पानी पीते हैं जिस वजह से शरीर डिहाइड्रेटेड हो जाता है। इसलिए खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए आप चिया सीड्स की इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। इसके आपको कई सारे स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।
लाभ
ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर:
चिया सीड्स में ओमेगा 3 फैटी एसिड होते हैं जो आपके शरीर के लिए लाभदायक हैं। यह आप के शरीर में इन्फ्लेमेशन कम करते हैं और दिल की सेहत के लिए लाभदाई होते है।
पाचन के लिए सहायक:
चिया सीड्स में डाइट्री फाइबर होता है जो आपके पाचन के लिए अच्छा होता है। इस ड्रिंक का सेवन करने के बाद आपका पाचन तंत्र पूरा दिन अच्छे से काम करता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं।
