Castor Oil for Eye
Use it twice a week

Castor Oil for Eye: आंखों के लिए कैस्टर ऑयल काफी लाभदायक होता है और हमें हाल ही में इसके बारे में काफी चीजें जानने को मिल रही हैं। कल मिला कर कहा जा सकता है कि कैस्टर ऑयल इस समय सुर्खियों में है। यह ड्राई आई का एक बेहतरीन इलाज माना गया है। इसमें मॉइश्चराइजिंग गुण हैं जो आपकी स्किन के लिए काफी लाभदायक होते हैं और इसका प्रयोग करने से स्किन स्मूद और सॉफ्ट बनी रहती है। लेकिन ध्यान से प्रयोग करेंगे तभी इसके लाभ आपको मिलेंगे नहीं तो इरीटेशन, स्किन का लाल हो जाना या सूज जाना जैसे लक्षण भी देखने को मिल सकते है। तो आइए जान लेते हैं क्या आप को कैस्टर ऑयल का प्रयोग आंखों के लिए करना चाहिए या नहीं।

क्या कैस्टर ऑयल आंखों के लिए सुरक्षित है?

अगर आप सावधानी से इसका प्रयोग करते हैं तो यह आपकी आंखों के लिए एकदम सुरक्षित है। आपको अच्छी गुणवत्ता और कोल्ड प्रेस्ड कैस्टर ऑयल का प्रयोग करना चाहिए। कैस्टर ऑयल के कई लाभ हैं तो कुछ नुकसान भी हैं इसलिए सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है।

आंखों के लिए कौन कौन से कैस्टर ऑयल का प्रयोग कर सकते हैं?

आपको आंखों के लिए बहुत ही अच्छी क्वालिटी के कैस्टर ऑयल का प्रयोग करना चाहिए। आंखों के लिए आप ऑर्गेनिक कोल्ड प्रेस्ड कैस्टर ऑयल, कॉस्मेटिक ग्रेड कैस्टर ऑयल, हैक्सेन मुक्त कैस्टर ऑयल का प्रयोग कर सकते हैं।

आंखों के लिए कैस्टर ऑयल के लाभ

कैस्टर ऑयल ड्राई आई की समस्या को ठीक करने में लाभदायक माना जाता है। इसका प्रयोग करने से डार्क सर्कल्स कम हो जाते हैं। यह आपकी आई लैश को बढ़ने में भी मदद कर सकता है। कैस्टर ऑयल का प्रयोग करने से MCD जैसा आंखों का डिस्फंक्शन भी ठीक होने लगता है और धीरे धीरे इसके लक्षणों में आप को आराम महसूस होने लगता है। इसका प्रयोग करने से आंखों की झुर्रियां और सूजन दूर होती हैं।

मेरा नाम सुनेना है और मैं बीते पाँच वर्षों से हिंदी कंटेंट लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, मानसिक सेहत, पारिवारिक रिश्ते, बच्चों की परवरिश और सामाजिक चेतना से जुड़े विषयों पर काम किया है। वर्तमान में मैं...