Ayurveda for Immunity
Ayurveda for Immunity

Ayurvedic Remedy for Health: आयुर्वेद में सर्दियों में मौसम को हेमंत ऋतु कहा जाता है। हम सभी सर्दियों के मौसम को अपने गर्म कंबलों में चाय की चुस्की लेने के साथ एंजॉय करना पसंद करते हैं। साथ ही आग के आगे बैठ कर परिवार के साथ खाना खाना या बातें करना भी कितना अच्छा लगता है। डॉक्टर रितेश ए शुक्ला, मेडिकल एडवाइजर, चरक फार्मा, आयुर्वेद के मुताबिक सर्दियों में हमारी पाचन अग्नि बढ़ जाती है और इस वजह से हम अधिक हैवी फूड को भी पचाने में सक्षम हो जाते हैं लेकिन अगर आप ओवर ईटिंग या गलत चीजें खा लेते हैं तो खराब लाइफस्टाइल आदतों के कारण आपको पाचन से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

लेकिन आयुर्वेद में सर्दियों के दौरान स्वस्थ रहने की कुछ टिप्स बताई गई हैं। सर्दियों में भारत में कुछ आम सेहत से जुड़ी समस्याएं हैं जैसे कोल्ड, फ्लू, खांसी, जोड़ों में दर्द, ड्राई स्किन, सोरायसिस, ड्राई एक्जिमा आदि। आयुर्वेद के मुताबिक सर्दियों में वटा और कफ़ा असंतुलित हो जाते हैं। इन को संतुलित करने के लिए और मौसमी ठंड से बिखर होने से बचने के लिए हमारी इम्युनिटी काफी मजबूत होनी चाहिए। आयुर्वेद की कुछ आसान टिप्स जिन का आप आसानी से पालन कर सकते हैं :

1. पानी पीते समय नॉर्मल पानी को थोड़े गुनगुने पानी से बदल दें ताकि आपकी इम्युनिटी तेज हो सके और आप मौसमी बीमारियों की चपेट में न आ सकें।

2. आयुर्वेद कहता है की सर्दियों के मौसम में आपकी डाइट में घी, मौसमी फल जैसे आंवला, अनार और कुछ गर्म सूप जरूर शामिल होने चाहिए।

3. डेयरी प्रोडक्ट, शक्कर, गुड, मिश्री जैसे ऐसे फूड जिनमें वटा दोष की मात्रा अधिक है को भी अपनी डाइट में शामिल जरूर कर लें।

4. अपनी मील को ट्रैक करें और किसी भी समय का खाना खाना न भूलें, एक समय पर कम लेकिन पर्याप्त खाना जरूर खाएं।

Health Alert
Health Alert Credit: Istock

5. कुछ मसालों का जरूर प्रयोग करें जैसे ड्राई जिंजर पाउडर और शहद, इससे आपका शरीर गर्म तो रहेगा ही साथ में शरीर में दोष भी संतुलित रहेंगे।

6. तेल को अपने सारे शरीर पर लगाए और अच्छे से मसाज करें साथ ही सिर में भी मसाज करें। इसके लिए आप सिसेम सीड्स के तेल का प्रयोग कर सकते हैं।

7. त्रिफला पाउडर, चंदन, और सिसेम ऑयल के बने पेस्ट से मसाज करें और इसको आप एक तरह से एक्सफोलिएशन के लिए भी प्रयोग कर सकते हैं। इससे स्किन ऑयल बैलेंस बना रहेगा और स्किन ड्राई नहीं रहेगी, साथ ही स्किन गर्म भी रहेगी।

8. गर्म और सर्दियों के कपड़े पहनें और खास कर अपनी छाती, सिर और पैरों को जरूर कवर करके रखें। सर्दियों में शरीर को गर्म और मजबूत करने के लिए ड्राई सॉना का भी प्रयोग किया जा सकता है।

9. प्राकृतिक रूप से खुद को गर्म करने के लिए और विटामिन डी प्राप्त करने के लिए रोजाना सूर्य की रोशनी में कुछ समय जरूर बिताएं।

10. गर्मी और एनर्जी के लिए कुछ हल्की फुल्की एक्सरसाइज जैसे वॉकिंग या सूर्य नमस्कार आदि कर सकते हैं।

ड्राई विंटर और धुंध वाला यानि फॉगिंग विंटर दो प्रकार के अलग अलग विंटर के प्रकार होते हैं जिनके गुण लगभग एक जैसे होते है। ऊपर लिखित टिप्स को आप दोनों तरह की सर्दियों में प्रयोग कर सकते हैं और साथ ही गर्म गर्म खाना और गर्म कपड़ों के साथ इन्हें कंबाइन जरूर करें। ऑयल और फैट वाले खाने को इस मौसम में अपनी डाइट में शामिल करें ताकि दोष संतुलित किए जा सकें और आपकी इम्युनिटी मजबूत हो सके।

मेरा नाम सुनेना है और मैं बीते पाँच वर्षों से हिंदी कंटेंट लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, मानसिक सेहत, पारिवारिक रिश्ते, बच्चों की परवरिश और सामाजिक चेतना से जुड़े विषयों पर काम किया है। वर्तमान में मैं...