Sexual Meditation: हजारों वर्षों से मेडिटेशन हमारी मानसिक स्थिति और समस्याओं को दूर करने का काम कर रहा है। कई अध्ययनों में भी ये बात सामने आई है कि मेडिटेशन से तनाव कम करने, नींद में सुधार करने, आत्म जागरुकता बढ़ाने में मदद मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं मेडिटेशन आपकी सेक्सुअल समस्याओं को दूर करने में भी योगदान दे सकता है। जी हां, नियमित रूप से सेक्सुअल मेडिटेशन करने से सेक्सुअल सेटिस्फेक्शन मिल सकता है। यदि आप भी अपनी सेक्स लाइफ का भरपूर आनंद उठाना चाहते हैं तो एक बार सेक्सुअल मेडिटेशन जरूर ट्राई करें। सेक्सुअल मेडिटेशन कैसे करते हैं और इसके क्या फायदे हैं चलिए जानते हैं इसके बारे में।
Also read: इन चीजों की वजह से महिलाओं की सेक्सुअल लाइफ पर पड़ता है गहरा असर: Women Sexual Health
क्या है सेक्सुअल मेडिटेशन

सेक्सुअल मेडिटेशन एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें आप अपने पार्टनर के साथ गहरा रिश्ता स्थापित करते हैं। ये शरीर को नई ऊचाईयों तक पहुंचाने का एक तरीका है। सेक्सुअल मेडिटेशन करने से आप सेक्स को अधिक एंजॉय कर सकते हैं। साथ ही आपको सेक्सुअल सेटिस्फेक्शन प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा आपको अपने पार्टनर के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ने का मौका भी मिल सकता है।
सेक्सुअल मेडिटेशन के लाभ
आंतरिक खुशी
सेक्सुअल मेडिटेशन का नियमित रूप से अभ्यास करने से आंतरिक खुशी मिल सकती है। सेक्स के दौरान आप जो करना चाहते हैं उसे विजुआलाइज करके सेक्स का मजा दोगुना किया जा सकता है। इससे आपके हेप्पी हॉर्मोन रिलीज हो सकते हैं।
पार्टनर से गहरा संबंध
कई बार महिलाएं सेक्स तो करती हैं लेकिन भावनात्मक रूप से पार्टनर से गहरा संबंध स्थापित नहीं कर पाती। सेक्सुअल मेडिटेशन करने से आप पार्टनर के साथ कनेक्ट कर सकती हैं और लंबे समय तक सेक्स का आनंद ले सकती हैं।
Also read: पुरुषों को भी होता है मेनोपॉज, जानें कैसे करें इस स्थिति को मैनेज: Male Menopause Treatment
एनर्जी होगी बूस्ट
सेक्सुअल मेडिटेशन के बाद सेक्स करने में अधिक आनंद की अनुभूति होती है। आप अपने पार्टनर के साथ डबल एनर्जी के साथ सेक्स कर सकते हैं। साथ ही हाई एनर्जी की वजह से वाइल्ड सेक्स का भी आनंद उठाया जा सकता है।
सेक्सुअल मेडिटेशन का कैसे करें अभ्यास

शांत जगह का करें चुनाव
सेक्सुअल मेडिटेशन के लिए ऐसी जगह का चुनाव करें जहां बिल्कुल शांति हो। मेडिटेशन पर जगह का काफी प्रभाव पड़ता है। इसे आप अपने बैडरूम या घर की छत पर कर सकते हैं। आप चाहे तो सॉफ्ट म्यूजिक प्ले कर सकते हैं ताकि म्यूजिक पर ध्यान केंद्रित किया जा सके।
सिंपल मेडिटेशन करें
शांति से बैठकर किसी एक जगह पर ध्यान केंद्रित करें। शुरूआत में सिंपल मेडिटेशन का सहारा लें। अपनी रीढ़ की हड्डी सीधी रखें और अपने पार्टनर की गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करें।
पार्टनर के बारे में सोचें
सेक्सुअल मेडिटेशन के जरिए आप पार्टनर से साथ गहरा शारीरिक और भावनात्मक संबंध स्थापित कर सकते हैं। इस दौरान आंख बंद करें और अपनी सेक्स लाइफ के बारे में सोचें। सेक्स आपकी लाइफ में क्या मायने रखता है या सेक्स करने से आपके पार्टनर को क्या फायदा हो सकता है इस पर फोकस करें।
सेक्स पोजीशन को इमेजिन करें
सेक्स के दौरान आप किस सेक्स पोजीशन को सबसे ज्यादा इंज्वॉय करते हैं या आप पार्टनर के साथ कौन सी पोजीशन ट्राय करना चाहते हैं, इसके बारे में सोचें। अपने आप को सेक्स करते हुए देखें।
करें सेक्स
15-20 मिनट के सेक्सुअल मेडिटेशन के बाद आप खुद को सेक्स करने से रोक नहीं पाएंगे। मेडिटेशन के दौरान आपने जिस प्रकार के सेक्स की कल्पना की थी वैसा ही करें। इससे आपको सेल्फ सेटिस्फेक्शन मिलेगा और आप लंबे समय तक सेक्स इंज्वॉय कर सकेंगे।
