Kids Health
Caugh Problem Credit: Istock

Kids Health: सर्दी का मौसम हर किसी के लिए अलग समस्‍याएं लेकर आता है। जहां अधिक उम्र के लोगों को ज्‍वॉइंट्स पेन और सूजन की समस्‍या का सामना करना पड़ता है वहीं बच्‍चे जुकाम व खांसी से परेशान रहते हैं। हालांकि खांसी इंफेक्‍शन या वायरस की वजह से हो सकती है लेकिन लंबे समय तक खांसी की समस्‍या बनी रहना कई गंभीर बीमारियों को न्‍यौता दे सकती है। ये किसी बड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है जिसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। बच्‍चों में लंबे समय तक खांसी का रहना किन समस्‍याओं की ओर इशारा करता है चलिए जानते हैं इसके बारे में।

Also read: कच्‍ची उम्र में बच्‍चे को सिखाएं सही मैनर्स, नहीं बिगड़ेंगे बच्‍चे: Manners to Teach Kids

टीबी की समस्‍या

खांसी को न  करें नजरअंदाज
TB problem

टीबी एक ऐसी गंभीर संक्रमित समस्‍या है जो पूरी तरह से फेफड़ों यानी लंग्‍स को प्रभावित करती है। ये पुरानी खांसी का एक सामान्‍य कारण है। बच्‍चे को लंबे समय तक खांसी रहना टीबी की समस्‍या की ओर इशारा करता है। टीबी की समस्‍या होने पर बच्‍चे को सूखी और गीली खांसी हो सकती है। वहीं कई बार खांसते समय खून आ सकता है या बच्‍चा सीने में दर्द की समस्‍या का अनुभव कर सकता है।

अस्‍थमा से संबंधित खांसी

अस्‍थमा में केवल खांसी का अनुभव नहीं होता बल्कि सांस लेने में समस्‍या और छाती में भारीपन भी महसूस होता है। यदि बच्‍चा 3 हफ्ते से अधिक खांसी का अनुभव कर रहा है तो उसे अस्‍थमा होने के चांसेस अधिक बढ़ जाते हैं। पुरानी खांसी लंग्‍स को डैमेज कर सकती है जिससे सांस लेने में परेशानी आ सकती है। ऐसी स्थिति में बच्‍चे की खांसी को नजरअंदाज न करें, बल्कि तुरंत डॉक्‍टर से संपर्क करें।

लंग्‍स कैंसर की समस्‍या

यदि आपका बच्‍चा लंबे समय से खांसी की समस्‍या से जूझ रहा है और उसका वजन भी कम हो रहा है तो ये चिंता का विषय है। ये लक्षण लंग्‍स कैंसर की ओर इशारा करते हैं। इस समस्‍या के तहत बच्‍चे का वजन तेजी से कम होता है। साथ ही उसकी भूख और रुचि में भी बदलाव महसूस किया जा सकता है। ये एक गंभीर समस्‍या है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

Also read: मां के बिहेवियर का बच्‍चे पर होता है गहरा असर, बच्‍चे के सामने न करें ये गलती: Parenting Tips

साइनस इंफेक्‍शन के लक्षण

खांसी को न  करें नजरअंदाज
Symptoms of sinus infection

कुछ बच्‍चों को धूल के कण, प्रदूषण और धुएं से एलर्जी हो सकती है। ऐसे बच्‍चे धूल या प्रदूषण के संपर्क में आते ही खांसने लगते हैं। ये संकेत साइनस इंफेक्‍शन की ओर इशारा करते हैं। इस समस्‍या में बच्‍चे को एलर्जी अटैक आ सकता है। जिममें बच्‍चा लगातार खांसता रहता है। ये समस्‍या बच्‍चे के लंग्‍स को प्रभावित कर सकती है जो फेफड़ों की बीमारी का बढ़ावा दे सकती है।

कैसे करें बच्‍चों का खांसी से बचाव

– मौसम में बदलाव के साथ खांसी और जुकाम होना सामान्‍य बात है लेकिन लंबे समय तक रहने वाली खांसी बच्‍चे को कमजोर बना सकती है। इसलिए बच्‍चे के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्‍यान रखें।
– घर के खिड़की और दरवाजे हमेशा खोलकर रखें ताकि घर में प्राकृतिक हवा आ सके।
– जिन बच्‍चों को अधिक खांसी रहती है उन्‍हें दिन में 1-2 बार स्‍टीम दिलवाना चाहिए।
– बच्‍चों को विटामिन-सी का सेवन भरपूर मात्रा में कराएं ताकि बच्‍चे की इंम्‍यूनिटी मजबूत हो सके।
– अधिक खांसी आने पर बच्‍चे को नेबूलाइज करें।
– खांसी होने पर बच्‍चे को तुरंत चिकित्‍सक को दिखाएं।