Asthma in Children: अस्थमा एक लंग डिजीज है, जिसकी वजह से सांस लेने में समस्या होती है। इस बीमारी में फेफड़े और वायु मार्ग में सूजन हो जाती है, जिससे सांस लेने में तकलीफ महसूस होती है। अस्थमा की बीमारी जेनेटिकली ट्रांसफर भी होती है। यदि किसी बच्चे की मां को अस्थमा होता है तो बच्चे में अस्थमा होने के चांसेस 25% होते हैं और यदि मां और बाप दोनों को अस्थमा की समस्या होती है तो बच्चे को 50% अस्थमा होने के चांसेस होते हैं। अस्थमा के लक्षण बचपन में ही दिखने लग जाते हैं।
जब बच्चा किसी धूल भरी जगह के कांटेक्ट में आता है तो यह बहुत आसानी से देखा जा सकता है। वैसे तो अस्थमा को ठीक नहीं किया जा सकता है लेकिन उचित समय पर जानकारी होने के बाद इसे कंट्रोल में कर सकते हैं और उन परिस्थितियों से बच सकते हैं, जिसमें यह बीमारी बढ़ने की आशंका होती है क्योंकि इनके लंग्स बहुत आसानी से संक्रमित हो जाते हैं।
बच्चों में अस्थमा के कारण और लक्षण

शोधकर्ताओं को अभी तक इस बीमारी का कारण पूरे तरीके से नहीं पता चला है लेकिन बच्चों में यह आसानी से उत्पन्न हो जाता है क्योंकि बचपन के दौरान बच्चों का इम्यून सिस्टम पूरे तरीके से विकसित नहीं हुआ होता है। इसलिए इनके फेफड़े इजीली संक्रमित हो जाते हैं। बच्चों में दिखने वाले इन लक्षणों से आप यह पता कर सकते हैं कि कहीं आपका बच्चा अस्थमा से पीड़ित तो नहीं है एवं इसका समय रहते उपचार कर सकते हैं।
बार-बार खांसी आना
अस्थमा से पीड़ित बच्चों को खांसी की समस्या बनी रहती है। सुबह उठने के बाद ज्यादा खांसी आने लगती है। ऐसे बच्चे अगर कोई भी व्यायाम या शारीरिक एक्टिविटीज करते हैं तो भी इन्हें खांसी की समस्या हो सकती है। बहुत ज्यादा एक्साइटेड होने या जोर से हंसने पर भी खांसी आने लगती है।
बच्चे में सांस फूलने की समस्या

जो बच्चे अस्थमा से पीड़ित होते हैं उनकी सांसे किसी भी मेहनत वाले काम को करते हुए फूलने लगती हैं। इन बच्चों को सांस लेने में काफी दिक्कत होती है एवं सांस लेने के लिए इन्हें कभी-कभी बहुत मशक्कत करनी पड़ती है। अगर सीढ़ियां चढ़ते हुए या साइकिलिंग करते हुए थक जाते हैं तो सांस लेने के लिए अपने शरीर के अधिक हिस्से का प्रयोग करते हैं। जैसे कंधों को ऊपर और नीचे सिकोड़ना।
छाती में कसाव महसूस होना
अगर आपके बच्चे को सांस लेते हुए छाती में कसाव महसूस होता है तो बच्चे इसे छाती के नीचे दर्द को भी संबोधित कर सकते हैं। छाती में कसाव महसूस होना भी अस्थमा का एक लक्षण है। जैसा कि हम जानते हैं अस्थमा एक सांस से संबंधित बीमारी है और इसमें सांस लेने के समय छाती के हिस्से में तनाव महसूस होना आम है।
सांस लेते समय घरघराहट की आवाज सुनाई देना

अगर सोते वक्त बच्चों के सीने से घरघराहट या सीटी जैसी आवाज सुनाई दे यानी कि उसको सांस लेने में कहीं पर अवरोध महसूस हो रहा है तो अस्थमा के लक्षणों में से सीटी जैसी यह आवाज भी एक मुख्य लक्षण है ।
धूल और धुएं से एलर्जिक
यदि कोई बच्चा घर की सफाई करते वक्त या धुआं लगने पर बहुत ज्यादा छिंकने या खासने लगता है यानी कि वह धूल-धक्कड़ और धुएं से एलर्जिक है तो यह भी अस्थमा का एक लक्षण माना जा सकता है। यह बच्चे श्वसन से जुड़ी समस्याओं से जल्दी ग्रसित हो जाते हैं।
