factors that affect blood sugar levels
factors that affect blood sugar levels

Overview:

अधिकांश लोगों को इसकी जानकारी ही नहीं होती और वे अनजाने में चीजों को फायदेमंद समझकर खाते रहते हैं, जिनसे उनकी समस्या और बढ़ जाती है। अगर आप भी डायबिटीज से पीड़ित हैं तो आयुर्वेद के अनुसार इन 3 चीजों से आपको दूर रहना चाहिए या फिर सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए।

Is Jaggery Good for Diabetes: सेहत और खाने के बीच गहरा रिश्ता है। हम जो भी खाते हैं उसका सीधा असर हमारे शरीर और सेहत दोनों पर होता है।  कई बार ऐसा भी होता है कुछ खाद्य पदार्थ वैसे तो बहुत सेहतमंद हैं, लेकिन वे डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए ‘मीठे जहर’ के समान हैं। हालांकि अधिकांश लोगों को इसकी जानकारी ही नहीं होती और वे अनजाने में इन चीजों को फायदेमंद समझकर खाते रहते हैं, जिनसे उनकी समस्या और बढ़ जाती है। अगर आप भी डायबिटीज से पीड़ित हैं तो आयुर्वेद के अनुसार इन 3 चीजों से आपको दूर रहना चाहिए या फिर सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। कौनसी हैं ये तीन हेल्दी, लेकिन ‘खतरनाक’ चीजों, आइए जानते हैं।

दही एक बहुत ही सेहतमंद प्रोबायोटिक है, लेकिन डायबिटीज में इसका सीमित सेवन ही करना चाहिए।
Yogurt is a very healthy probiotic, but it should be consumed in limited quantities in diabetes.

आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्सा भावसार सावलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर लोगों को जानकारी दी कि आयुर्वेद के अनुसार डायबिटीज के मरीजों को तीन चीजों को कम खाना चाहिए। इसमें पहला नंबर आता है दही का। दही एक बहुत ही सेहतमंद प्रोबायोटिक है, लेकिन डायबिटीज में इसका सीमित सेवन ही करना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार  दही प्रकृति में गर्म होता है, हालांकि अधिकांश लोग इसे ठंडा मानते हैं। गर्म तासीर का होने के कारण यह पचाने में भारी होता है। साथ ही काफी चिपचिपा भी होता है। यह शरीर में कफ दोष को बढ़ाता है। जब कफ बढ़ता है तो आपका वजन भी ज्यादा बढ़ता है, जिसके कारण मेटाबॉलिज्म खराब होता है और आप आलसी हो जाते हैं। इतना ही नहीं यह कफ आपके चैनलों को भी ब्लॉक कर देता है, जिससे पोषण के अवशोषण में कमी आ सकती है। यहां तक ​​कि कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स भी बढ़ सकते हैं। इसलिए डायबिटीज पेशेंट्स  के लिए दही खाना ठीक नहीं है। यह मोटापा, कोलेस्ट्रॉल और खराब इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ा सकता है। दही की जगह आप छाछ का सेवन कर सकते हैं।  

डायबिटीज से पीड़ित अधिकांश लोग यही सोचते हैं कि चीनी नहीं खा सकते तो क्या, गुड़ तो खा ही सकते हैं। लेकिन असल में ऐसा नहीं है गुड़ भी चीनी की ही तरह आपकी शुगर बढ़ा सकता है। हालांकि यह बात पूरी तरह से सही है कि चीनी की तुलना में गुड़ बहुत ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक है। क्योंकि यह बिना किसी रसायन के प्राकृतिक प्रक्रिया से बनाया जाता है और पोषण से भरपूर होता है। ऐसे में अगर आपको डायबिटीज नहीं है तो गुड़ आपको जरूर खाना चाहिए। लेकिन अगर डायबिटीज है तो फिर इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए।

डायबिटीज से पीड़ित लोगों को हाई ब्लड प्रेशर होने की आशंका ज्यादा होती है, जिससे हृदय संबंधी बीमारियों के साथ ही  स्ट्रोक, गुर्दे की बीमारी आदि का खतरा बढ़ता है। हालांकि नमक का सेवन ब्लड शुगर को प्रभावित नहीं करता है। लेकिन यह ब्लड प्रेशर को ट्रिगर करता है। इसलिए डायबिटीज पेशेंट्स को नमक का सीमित सेवन ही करना चाहिए। सेंधा नमक या हिमालयन गुलाबी नमक का सेवन करना ज्यादा सही है। 

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...