Tulsi Leaf
Tulsi Leaf

सर्दियों में तुलसी का काढ़ा पीने के 5 फायदे और आसान सी रेसिपी

Tulsi Leaf Kadha Benefits : तुलसी के पत्तों को काढ़ा पीने से स्वास्थ्य को कई फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में तुलसी के पत्तों का काढ़ा पीने से होने वाले फायदे क्या हैं?

Tulsi Leaf Kadha Benefits : तुलसी को आयुर्वेद में जड़ी-बूटियों की रानी कहा जाता है। इसमें कई तरह के औषधीय गुण जैसे- एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी फंगल इत्यादि गुण होते हैं, जिससे सर्दियों में होने वाली परेशानियां दूर हो सकती हैं। तुलसी का काढ़ा सर्दियों में न केवल शरीर को गर्म रखने में मदद करता है, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। इसके नियमित सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। आइए जानते हैं तुलसी के पत्तों का काढ़ा पीने से स्वास्थ्य को होने वाले फायदे क्या हैं?

Also read: हेयर टाइप के अनुसार फॉलो करेंगी हेयर केयर रूटीन तो मिलेंगे सिल्की-स्मूथ बाल

सर्दियों में इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है। इस स्थिति में तुलसी का काढ़ा फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, तुलसी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण शरीर को संक्रमणों से बचाते हैं। इसका काढ़ा पीने से सर्दी-जुकाम और खांसी की परेशानी कम हो सकती है।

सर्दियों में काफी ज्यादा ठंड लगती है या फिर शरीर काफी ठंडी रहती है, तो इस स्थिति में तुलसी के पत्तों का काढ़ा फायदेमंद हो सकता है। यह शरीर को गर्म रखने में मदद करता है और ठंड से होने वाले रोगों से बचाव करता है।

Tulsi Leaves
Tulsi Leaves

तुलसी का काढ़ा पाचन को दुरुस्त रखता है और सर्दियों में अपच, एसिडिटी और पेट की समस्याओं को कम करता है। इसे आप रोजाना खाली पेट पिएं। इससे पाचन संबंधी विकार काफी हद तक कम होंगे।

बढ़ते तनाव को कम करने के लिए तुलसी की पत्तियों से तैयार काढ़ा फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, तुलसी के पत्तों में एडेप्टोजेन गुण होता है, जिससे बढ़ते तनाव और चिंता को कम करने में मदद मिल सकती है।

शरीर में मौजूद गंदगी को बाहर निकालने के लिए तुलसी के पत्तों का काढ़ा पिएं। तुलसी का काढ़ा शरीर को डिटॉक्स करता है, जिससे त्वचा चमकदार रहती है और बाल मजबूत बनते हैं।

तुलसी की पत्तियां – 8-10
अदरक (कद्दूकस किया हुआ)- 1 छोटा टुकड़ा
काली मिर्च (कुटी हुई) – 4-5
इलायची (वैकल्पिक) – 1 छोटी
लौंग – 1-2
हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
शहद या गुड़ (स्वादानुसार) – 1 छोटा चम्मच
पानी – 2 कप

एक पैन में 2 कप पानी डालें और उसे मध्यम आंच पर गर्म करें। पानी में तुलसी की पत्तियां, अदरक, काली मिर्च, लौंग, और हल्दी डालें। इसे 7-10 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें ताकि सभी सामग्री के पोषक तत्व पानी में मिल जाएं। जब पानी आधा रह जाए, तो इसे छान लें। स्वाद के लिए शहद या गुड़ मिलाएं। गर्मागर्म काढ़ा पिएं।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...