Government Women Scheme: महिलाओं को घर और परिवार की नींव माना जाता है, इसलिए उनका शारीरिक और आर्थिक रूप से मजबूत होना बेहद जरूरी है। हालांकि आजकल महिलाएं नौकरी के साथ स्वरोजगार में भी अपना भाग्य आजमा रही हैं। महिलाओं की मेहनत और लगन को सराहते हुए केंद्र सरकार द्वारा अनेको योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसके तहत आर्थिक और कानूनी रूप से उनकी मदद की जा रही है। महिला मुद्रा योजना से लेकर महिला समृद्धि योजना तक विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो सकी हैं। यदि आप भी खुद को आर्थिक रूप से समृद्ध और मजबूत बनाना चाहती हैं तो इन योजनाओं का लाभ आसानी से उठा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
Also read: धनतेरस पर निवेश के लिए बेस्ट हैं ये म्यूचुअल फंड्स: Invest on Dhanteras
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना

मां बनना किसी भी महिला के लिए आसान नहीं होता। शारीरिक परिवर्तनों के साथ आर्थिक जिम्मेदारियां महिला को कमजोर बना सकती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार गर्भवती महिलाओं के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिसमें से एक है प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना। इस योजना के तहत हर गर्भवती महिला को 6, 000 रुपए दिए जाते हैं। लेकिन सिर्फ पात्र महिलाएं ही इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। सरकार द्वारा महिला के बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर किया जाता है। ये पैसे बच्चे की देखरेख और बीमारी के लिए दिया जाता है ताकि बच्चा कुपोषित न हो। इस योजना का लाभ 19 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं ही उठा सकती हैं।
महिला समृद्धि योजना
महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध और शक्तिशाली बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है, जिसमें से सबसे ज्यादा प्रचलित और लोकप्रिय है महिला समृद्धि योजना। इस योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार और छोटे उद्योग खोलने के लिए 1.40 लाख रुपए तक का लोन दिया जाता है। लोन का लाभ लेने के लिए महिला को अपना प्लान और डॉक्यूमेंट्स प्रस्तुत करना अनिवार्य होता है। सरकार द्वारा लोन पर महिलाओं को ब्याज पर छूट भी दी जाती है। इस योजना का लाभ वह महिलाएं उठा सकती हैं जिनकी सालाना आय 3 लाख रुपए से कम है। इस योजना को विशेष रूप से पिछड़े वर्ग की महिलाओं को शक्तिशाली बनाने के लिए चालू किया गया है।
Also read: जानें इस समय निवेश के लिए एग्रेसिव म्यूचुअल फंड क्यों है बेस्ट?: Aggressive Mutual Funds
फ्री सिलाई मशीन योजना

महिलाओं को बचपन से ही सिलाई और कढ़ाई में रुचि होती है लेकिन कुछ महिलाएं इसे अपना रोजगार बना लेती हैं। जो महिलाएं सिलाई-कढ़ाई के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं, उनके लिए केंद्र सरकार द्वारा फ्री सिलाई मशीन योजना चलाई जा रही है। इस योजना का लाभ ग्रामीण ही नहीं बल्कि शहरी महिलाएं भी उठा सकती हैं। योजना के अंर्तगर्त महिलाओं को काम शुरू करने के लिए फ्री में सिलाई मशीन दी जाती है। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का लाभ 20 से 40 वर्ष तक की महिलाएं ही उठा सकती हैं। सिंगल महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए इस योजना के तहत पहले प्राथमिकता दी जाती है। वहीं शादीशुदा महिलाएं यदि आर्थिक रूप से कमजोर हैं या उनके पति की मासिक आय 12 हजार रुपए से कम है तभी वह इस योजना के लिए अप्लाई कर सकती हैं।
