दुनिया के सबसे बड़े आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्सपर्ट से मिले अक्षय कुमार: Akshay Kumar With Nvidia CEO
Akshay Kumar With Nvidia CEO

दुनिया के सबसे बड़े आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्सपर्ट से मिले अक्षय कुमार

इस मुलाकात की झलकियां उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की।

Akshay Kumar With Nvidia CEO: एक्शन हीरो अक्षय कुमार हाल ही में दुनिया के सबसे बड़े आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्सपर्ट से मिलें और बेहद उत्साहित नज़र आएं। अक्षय ने Nvidia के सीईओ जेन्सन हुआंग से मुलाकात की। इस मुलाकात की झलकियां उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की।

अक्षय ने जेन्सन के साथ फोटो पोस्ट करते हुए उन्हें ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दुनिया के सबसे बड़े एक्सपर्ट’ बताया और कहा कि उनकी बातचीत मार्शल आर्ट्स पर जाकर खत्म हुई। अक्षय कुमार ने लिखा, ‘कल्पना कीजिए, दुनिया के सबसे बड़े आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्सपर्ट से मिलना और फिर मार्शल आर्ट्स पर बातचीत करना!! आप वाकई अद्भुत इंसान हैं श्रीमान #JensenHuang। अब मुझे समझ में आया कि @nvidia इतनी बड़ी कंपनी क्यों है।’

Also read: ‘जिगरा’ के इवेंट पर आलिया ने सामंथा के सामने गाया ‘ऊ अंटा वा’ गाना’, वीडियो वायरल

Nvidia ने गुरुवार को हिंदी भाषा के लिए एक लाइट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल लॉन्च किया। यह चिप दिग्गज कंपनी भारत में एआई टेक्नोलॉजी के बढ़ते बाजार का लाभ उठाने की कोशिश कर रही है। दोनों के बीच टेक्नोलॉजी से लेकर मार्शल आर्ट्स तक की बातचीत हुई। फोटो में अक्षय को जेन्सन हुआंग के साथ मार्शल आर्ट्स की पोज़ देते हुए देखा जा सकता है। दोनों ने ब्लैक आउटफिट्स में ट्विनिंग की। ब्लैक सूट में हैंडसम लग रहे थे, जबकि हुआंग ने ब्लैक जैकेट और मैचिंग पैंट्स पहन रखी थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय ‘सिंघम अगेन’ में अपने एक्शन-पैक्ड अवतार के साथ सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म 1 नवंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा, तरुण मनसुखानी की आगामी कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में भी वे नज़र आएंगे।



सोनल शर्मा एक अनुभवी कंटेंट राइटर और पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, प्रिंट और पीआर में 20 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दैनिक भास्कर, पत्रिका, नईदुनिया-जागरण, टाइम्स ऑफ इंडिया और द हितवाद जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया...