Right Time of Green Tea: ग्रीन टी पीना सेहत के लिए कई तरह से लाभदायक होता है जैसे इसका सेवन करने से आप वजन कम कर सकते हैं, शरीर का पाचन अच्छे से होता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आपकी स्किन के लिए अच्छे होते हैं। लेकिन क्या ग्रीन टी पीने का कोई समय भी होता है जिससे इसके लाभों को और अधिक बढ़ाया जा सके? जी हां, ग्रीन टी पीने का एक सही समय होता है और अगर आप उसी समय पर इसका सेवन करते हैं तो आप को इसके और अधिक लाभ मिलेंगे। आइए जान लेते हैं उस सही समय को।
Also read: अंतराल समय का-गृहलक्ष्मी की कहानियां
ग्रीन टी पीने का सही समय
ग्रीन टी आप सुबह सुबह उठने के तुरंत बाद पी सकते हैं। मॉर्निंग का समय ही ग्रीन टी पीने का सबसे बेस्ट समय माना जाता है। लेकिन अगर आप दिन में दो बार ग्रीन टी पीते हैं या आपकी सुबह वाली ग्रीन टी मिस हो गई है तो आप को दोपहर में इसे पीना चाहिए। दोपहर में लंच करने के एक से दो घंटे के बाद इसका सेवन करें।
रात के समय या शाम के समय इसका सेवन करना सही नहीं रहता है क्योंकि ऐसा करने से आप को नींद नहीं आएगी और पूरी रात आप इसी वजह से परेशान रह सकते हैं। इससे आपका एनर्जी लेवल भी कुछ हद तक बढ़ जाता है।
ग्रीन टी के कुछ लाभ
ग्रीन टी का सेवन करने से आप को शरीर से जुड़े बहुत सारे लाभ मिलते हैं। जैसे इसका नियमित सेवन करने से आप को दिल की बीमारियों का रिस्क कम हो जाता है और साथ ही आपका डायबिटीज और यहां तक की कैंसर जैसी बड़ी बीमारियों का रिस्क भी कम हो जाता है। यह आपकी स्किन और बालों के लिए भी बहुत लाभदायक होती है।
