छलनी में दिखते चांद से सजाएं अपने हाथ, करवाचौथ पर जरूर लगाएं ये डिजाइन्स: Karwa Chauth Special Mehndi
Karwa Chauth Special Mehendi Design

छलनी में दिखते चांद से सजाएं अपने हाथ, करवाचौथ पर जरूर लगाएं ये डिजाइन्स

Karwa chauth Special Mehndi Design : करवाचौथ का त्योहार खासतौर पर महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है और इस दिन चांद के दर्शन के साथ-साथ हाथों पर मेहंदी लगाना एक महत्वपूर्ण परंपरा है। 

Karwa Chauth Special Mehndi: करवाचौथ का त्योहार पति-पत्नी के बीच प्यार और समर्पण का प्रतीक है, और इस दिन की खासियत मेहंदी से सजे हुए हाथ भी हैं। अगर आप इस करवाचौथ पर कुछ अनोखा और खास मेहंदी डिज़ाइन चाहती हैं, तो छन्नी (छलनी) में दिखते चांद से प्रेरित डिज़ाइन एक अद्भुत विकल्प हो सकता है। इस प्रकार के डिज़ाइन करवाचौथ की रस्मों के प्रति आपके प्यार और श्रद्धा को दर्शाते हैं। यहां कुछ खास और सुंदर मेहंदी डिज़ाइन दिए गए हैं, जिन्हें आप इस खास मौके पर अपना सकती हैं-

Also read: ब्रेकअप के बाद नए रिश्ते में कदम रखने से पहले खुद में लाएं ये 5 बदलाव

Karwa Chauth Special Mehndi
Karwa Chauth Mehendi Design

अपने हाथों पर आप छन्नी (छलनी) और चांद की आकृतियां बना सकती हैं। इस डिज़ाइन में हाथ की बीच की हथेली पर छन्नी का पैटर्न और उसमें चांद की आकृति बनाई जाती है। यह करवाचौथ की मुख्य रस्म का प्रतीक होगा और इसे हाथ पर उतारना बेहद खास लगेगा।

Pati Patni Mehndi
Pati Patni Karwa Chauth Mehendi Design

छन्नी के साथ पति को निहारते हुए आप मेहंदी डिजाइन की तलाश बना सकते हैं। इसके चारों ओर बेहद ही खूबसूरती से सजा मेहंदी का डिजाइन काफी खास होता है, जिससे आपका मेहंदी डिज़ाइन करवाचौथ की रात की तरह चमकदार लगेगा।

War Vadhu Mehendi Deisgn
War Vadhu Mehendi Deisgn

आप अपने मेहंदी डिज़ाइन में पति-पत्नी की आकृतियां और उनके बीच में छन्नी से दिखते चांद की थीम को शामिल कर सकती हैं। इस डिज़ाइन में हाथों पर दुल्हन का चेहरा, दूल्हे का चेहरा और चांद-छन्नी के साथ रचनात्मक तरीके से सजावट की जाती है।

Flower Chand Mehedni Design
Flower Chand Mehedni Design

चांद को फूलों से सजाना एक पारंपरिक लेकिन खूबसूरत विकल्प हो सकता है। आप छन्नी और चांद के चारों ओर फूलों की आकृतियाँ बना सकती हैं, जो इस मेहंदी डिज़ाइन को और भी खास बना देगा।

New Couple Karwa Chauth Mehendi Design
New Couple Karwa Chauth Mehendi Design

करवाचौथ पर नई दुल्हन के लिए यह मेहंदी का डिजाइन काफी खास हो सकता है। आप कपल्स डिज़ाइन के साथ छन्नी और चांद का मेल कर सकती हैं। साथ ही इसमें पानी पिलाते हुए दिखाया गया है, जो इसे काफी अलग मेहंदी का डिजाइन बनाता है। 

इन डिज़ाइनों के साथ, इस करवाचौथ पर आपका मेहंदी स्टाइल न सिर्फ आपकी सुंदरता में चार चांद लगाएगा बल्कि त्योहार की रस्मों से भी मेल खाएगा।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...