Summary: विदेश में भी प्रियंका का देसी प्यार, करवाचौथ पर लगाई निक के नाम की मेहंदी
प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में रहते हुए भी भारतीय परंपरा निभाते हुए करवाचौथ की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने अपने हाथों में पति निक जोनस का नाम हिंदी में लिखवाया, वहीं बेटी मालती ने भी पहली बार मेहंदी लगाकर इस उत्सव को खास बना दिया।
Priyanka Karwa Chauth Mehndi: प्रियंका चोपड़ा भले ही शादी के बाद से विदेश में बस गई हों, लेकिन उनके दिल में आज भी भारतीय परंपराओं और त्योहारों के लिए वही सम्मान बरकरार है। हर साल की तरह इस बार भी प्रियंका करवाचौथ को पूरे उत्साह के साथ मना रही हैं। 10 अक्टूबर को मनाए जाने वाले इस व्रत की तैयारियों की झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है। प्रियंका ने अपने हाथों में खूबसूरत मेहंदी लगवाई है, जिसमें उन्होंने अपने पति निक जोनस का नाम लिखा है। अपने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद, जब प्रियंका भारत और अमेरिका के बीच काम के सिलसिले में लगातार यात्रा कर रही हैं, उन्होंने करवाचौथ की रस्मों को निभाने के लिए समय निकाला।
सबसे प्यारी बात यह रही कि उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस ने भी इस उत्सव में हिस्सा लिया। प्रियंका ने एक प्यारी तस्वीर साझा की, जिसमें मालती के छोटे-छोटे हाथों पर मेहंदी लगी हुई दिख रही है। इस तस्वीर ने फैंस का दिल जीत लिया और यह साफ कर दिया कि प्रियंका न केवल अपनी परंपराओं को निभा रही हैं, बल्कि अपनी अगली पीढ़ी को भी उनसे जोड़ रही हैं।
प्रियंका ने मेहंदी में क्या लिखवाया

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी करवा चौथ की तैयारियों की झलक दिखाई। उनकी हथेलियों पर सजी मेहंदी का सबसे प्यारा हिस्सा था — निक जोनस का नाम, जो उन्होंने हिंदी में “निकोलस” लिखवाया। डिज़ाइन सादा होने के बावजूद बेहद आकर्षक था, जिसमें परंपरा और आधुनिकता दोनों का मेल नजर आया। भले ही वे विदेश में रहती हैं, लेकिन करवचौत को पूरी श्रद्धा से निभाती हैं। इस बार भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए यही संदेश दिया कि दूरी चाहे कितनी भी हो, दिल से भारत कभी दूर नहीं होता।
बेटी मालती भी बनी करवा चौथ का हिस्सा

इस साल का करवा चौथ प्रियंका के लिए और भी खास रहा क्योंकि उनकी तीन साल की बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस ने भी इस उत्सव में हिस्सा लिया। प्रियंका ने एक प्यारी तस्वीर शेयर की, जिसमें मालती के छोटे-छोटे हाथों पर मेहंदी टैटू बने हुए थे। यह नज़ारा न सिर्फ फैंस के लिए दिल छू लेने वाला था, बल्कि इस बात का प्रतीक भी था कि प्रियंका अपनी अगली पीढ़ी को भारतीय परंपराओं से जोड़ना नहीं भूल रहीं।
प्रियंका और निक का सफर
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की मुलाकात 2017 में हुई थी, और दोनों ने बहुत कम समय में एक-दूसरे को समझते हुए शादी करने का फैसला लिया। 1 और 2 दिसंबर 2018 को जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में दोनों की शादी भव्य समारोह में हुई थी। इस शादी की खास बात यह थी कि दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन दोनों परंपराओं में विवाह किया । जनवरी 2022 में दोनों ने सरोगेसी के ज़रिए बेटी मालती मेरी का स्वागत किया। प्रियंका अक्सर अपनी बेटी के साथ बिताए पलों को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, जिससे उनके पारिवारिक बंधन की झलक मिलती है।
आने वाले प्रोजेक्ट्स
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो प्रियंका इन दिनों निर्देशक एस. एस. राजामौली की आने वाली फिल्म पर काम कर रही हैं। यह एक जंगल एडवेंचर प्रोजेक्ट है, जिसमें महेश बाबू और पृथ्वीराज भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की पहली झलक नवंबर में रिलीज़ होने की उम्मीद है।
