भारत में खाई जाती हैं 9 अलग-अलग प्रकार की जलेबियां: Types Of Jalebi

आपने आज तक सिर्फ ट्रेडिशनल जलेबी खाई होगी लेकिन क्या आपको पता है कि जलेबी की भी कई किस्में होती है जिनका स्वाद भी लाजवाब होता है। आईए जानें जलेबी के वैराइटीज के बारे में।

Types Of Jalebi : भारतीय घरों में अक्सर शाम और तीज त्यौहार में जलेबी खाई जाती है क्योंकि ये खाने में स्वादिष्ट और कुरकुरी होती है। अब तो राहुल ने भी जलेबी की लोकप्रियता को देखते हुए इसकी फैक्ट्री लगाने की बात कही है। दरअसल, हरियाणा के सोनीपत में राहुल गांधी ने कहा था कि यहां कि जलेबी पूरे देश में बेची जानी चाहिए। उन्होंने जलेबी की फैक्ट्री लगाने की बात कही। जिसके बाद अब लोग जलेबी के बारे में काफी कुछ जानना चाहते हैं। आपने आज तक सिर्फ ट्रेडिशनल जलेबी खाई होगी लेकिन क्या आपको पता है कि जलेबी की भी कई किस्में होती है जिनका स्वाद भी लाजवाब होता है। आईए जानें जलेबी के वैराइटीज के बारे में।

Also read: इस नवरात्रि ट्राई करें दही मूंगफली की चटनी, 2 मिनट में रेसिपी होगी तैयार

Types Of Jalebi

मैदा, दही और पानी के घोल से बनी जलेबी को गर्म घी में गोलाकार आकार में तला जाता है और फिर गर्म चीनी के सिरप में डुबोया जाता है। खाने में कुरकुरी लगने वाली ये ट्रेडिशनल जलेबी सभी को पसंद आती है।

इस जलेबी को बनाने के लिए चने के आटा का उपयोग किया जाता है। यह एक विशेषता के साथ कुरकुरी और स्वादिष्ट होती है। भारतीय घरों में बेसन की जलेबी को अक्सर नाश्ते या चाय के साथ परोसा जाता है।

मध्य प्रदेश में खासकर मावा जलेबी लोगों के बीच खूब प्रसिद्ध है। इसे मलाई से तैयार किया जाता है जो खाने में स्वादिष्ट और देखने में बेहद आकर्षक होती है।

दूध और चीनी का मिश्रण इस जलेबी को खास बनाता है। यह दूध के साथ बनाई जाती है, जो ठंडा खाने में भी काफी अच्छा लगता है।

सफेद जलेबी को शहद के साथ बनाया जाता है, जिसमें चीनी की मात्रा कम होती है। इसका रंग हल्का और मीठा स्वाद इसे खास बनाता है।

आलू के मिश्रण से बनी यह जलेबी दिल्ली में खूब फेमस है।आलू को उबालकर मैश करके जलेबी के घोल में मिलाया जाता है।

रस्मलाई जलेबी भारत में खास अवसरों पर बनाई जाती है। दूध और चीनी के मिश्रण से बनी ये मीठी डिश खाने में कुरकुरी होती है।

पिस्ता के पाउडर का इस्तेमाल करके बनाई जाने वाली यह जलेबी दिवाली के त्यौहार में बनाई जाती है। इसकी सजावट भी पिस्ता से की जाती है जो खाने के बाद मूड को मंत्रमुग्ध कर देती है।

पनीर जलेबी दिल्ली में खूब खाई जाती है जिसे पनीर को छोटे टुकड़ों में काटकर, फिर उसे जलेबी के घोल में डुबोकर डीप फ्राई किया जाता है। इसके बाद इसे चाशनी में डुबोते हैं। यह खाने में कुरकुरी होती है जिसे आप दही के साथ खा सकते हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...