जानिए क्या है जलेबी का इतिहास, भारत में कहां से आई?: Jalebi History
Jalebi History

क्या है हम सब की मनपसंद जलेबी का इतिहास

दरअसल जलेबी दिखने में जितनी गोल-गोल है उतना ही गोल-मोल उसका इतिहास है।

Jalebi History: जलेबी का नाम सुनकर किसके मुंह में पानी ना आ जाए। हर किसी को गरमा गरम जलेबी खूब भाती है। जलेबी भी कई तरह की मिलती है कहीं केसर वाली जलेबी, तो कहीं मावे की जलेबी। कैसी भी जलेबी हो सभी को बहुत पसंद आती है। बच्चे हो या बढ़े कढ़ाई में गरमा-गरम जलेबी बनता देख सभी के मुंह में पानी आ जाता है। कोई दही के साथ तो कोई दूध के साथ खाता है। भारत के लगभर हर शहर में आपको जलेबी मिल जाएगी। ये अलग-अलग राज्यों में कहीं बड़ी तो कहीं छोटी जलेबी खाई जाती है। घर परिवार में लोग खुश होने पर जलेबी मंगा लेते हैं। कम लागत और फ्रेश होने की वजह से लोग जलेबी को खूब चाव के साथ खाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि इतनी लजीज जलेबी और हर दिल अजीज जलेबी की उत्पति हुई कहां से, दरअसल जलेबी दिखने में जितनी गोल-गोल है उतना ही गोल-मोल उसका इतिहास है।

भारत की राष्ट्रीय मिठाई

Jalebi History
jalebi

वैसे तो इस मिठाई को भारत की राष्ट्रीय मिठाई माना जाता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जलेबी भारतीय मिठाई नहीं है। यह विदेश से आई मिठाई है, जो आज भारत के हर कोने में फेमस है।

‘जलेबी’ अरबी शब्द है

कुछ लोगों का मानना है कि जलेबी मूल रूप से अरबी शब्द है और इस मिठाई का असली नाम है जलाबिया। मध्यकालीन किताब ‘किताब-अल-तबीक’ में ‘जलाबिया’ नामक मिठाई का उल्लेख मिलता है, जिसका उद्भव पश्चिम एशिया में हुआ था।

तुर्की से पहुंची भारत

ईरान में जलेबी को जुलाबिया या जुलुबिया नाम से जाना जाता है। कहते हैं कि जलेबी 500 साल पहले तुर्की आक्रमणकारियों के साथ भारत पहुंची थी और अब यह मिठाई भारत की पहचान बन चुकी है।

jalebi history
jalebi history

कई दूसरे देशों में खाई जाती जलेबी

जलेबी भारत के अलावा और भी कई देशों में खाई जाती है। लेबनान में, ‘जेलाबिया’ लंबे आकार की पेस्ट्री की तरह होती है। ईरान में इसे जुलुबिया, ट्यूनीशिया में जलाबिया और अरब में जलाबियाह के नाम से जाना जाता है। अफगानिस्तान में जलेबी को मछली के साथ परोसा जाता है। जलेबी श्रीलंका में भी खाई जाती है, जिसे यहाँ ‘पानी वालालु’ मीठा के नाम से जाना जाता है। नेपाल की “जैरी” मिठाई भी जलेबी का ही एक रूप है।

भारत से स्पेन तक जलेबी का स्वाद

जब भी बात जलेबी की आती है मुंह में मानो पानी ही आ जाता है। सर्दियों का मौसम हो या गर्मी का गरमा-गरम जलेबी का मज़ा ही अलग होता है। भारतीय मूल की ये मिठाई न सिर्फ हमारे देश में बल्कि पूरे विश्व में भारतीय परंपरा को आगे बढ़ाती है। जलेबी खासतौर पर उत्तर भारत, पाकिस्तान व मध्यपूर्व का एक लोकप्रिय व्यंजन है। इसका आकार घुमावदार होता है और स्वाद करारा मीठा होता है। इस मिठाई की धूम भारतीय उपमहाद्वीप से शुरू होकर पश्चिमी देश स्पेन तक जाती है।

करीब 500 साल पुराना जलेबी का यह इतिहास वाकई जलेबी की तरह ही लाजवाब है, जिसके चाहने वाले किसी एक देश में नहीं बल्कि कई दूसरे देशों में जलेबी बड़े चाव से खाई जाती है, फिर मौका चाहे कुछ भी क्यों ना हो।

Leave a comment