क्रिस्पी जलेबी बनाने की रेसिपी

जलेबी… नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है। सुबह-सुबह नाश्ते में जलेबी मिल जाए तो दिन भी जलेबी की तरह मीठा हो जाता है। यूं तो कई लोग दुकान पर जाकर घरवालों के लिए जलेबी पैक करवा कर लाते हैं, लेकिन अगर घर पर ही क्रिस्पी, क्रंची जलेबी बन जाए तो कौन स्वाद नहीं लेना चाहेगा। घर में बनाने से हाइजीन की टेंशन भी नहीं रहेगी। कई महिलाएं घर पर जलेबी बनाने की कोशिश करती हैं, लेकिन अगर उनकी जलेबी पहली बार में ही बिगड़ जाती है, तो दूसरी बार इतनी मेहनत करने का सोचती भी नहीं है। या तो उनकी जलेबी फीकी रह जाती है, गोल नहीं बनती, तेल में बिखर जाती है या फिर क्रिस्पी नहीं बनती है। कहीं न कहीं छोटी-बड़ी गलतियों के कारण पूरी मेहनत पर पानी फिर जाता है। अगर ऐसा है तो आप जलेबी की 5 वीडियो रेसिपी देख लीजिए। जो पसंद आए उसे फॉलो करें और स्वादिष्ट जलेबियां घर पर ही बनाएं।

कम सामान में 15 मिनट में जलेबी बनाने के CookingShooking Hindi यूट्यूब चैनल वीडियो को 3.6 करोड़ लोगों ने देखा है। यहां कुरकुरी रसीली जलेबी की रेसिपी बताई है। वीडियो में बताया है कि कोई अतरंगी चावल का आया, कॉर्नफ्लोर या अरारोट आदि नहीं डालना पड़ेगा और हलवाई जैसी जलेबी बनेगी।

 

YouTube video

 

सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर ने हलवाई जैसी जलेबी बनाना बताई और कहा कि अंगुलिया चाटते रह जाओगे। उन्होंने कहा कि क्लासिक जलेबी बनाना बहुत आसान है और आराम से बन जाती है। जलेबी के बैटर को फेंटने का सही तरीका बताया है। उन्होंने कहा कि बैटर जितना लाइट होगा, जलेबी उतनी बढ़िया बनेगी। उन्होंने यह भी बताया कि जलेबी को हाफ फ्राय करके भी रख सकते हैं। वे बताते हैं कि एक बार जलेबी का बैटर का फर्मेंट हो जाता है, तो इसे एक दिन और रखना है तो फ्रिज में रखना होगा। जलेबी का बैटर पाइप करने के बाद फ्लैट निकलता हैं, तो इसका मतलब है कि आपने बैटर को फर्मेंट नहीं किया है या अच्छे से नहीं फेंटा हैं। तेल का तापमान ठंडा होने पर जलेबी गोल नहीं निकलेगी, इसलिए इसे हाई टेम्परेचर पर फ्राई करते हैं।

 

YouTube video

 

Nilu’s Kitchen चैनल में 100% गारंटी के साथ ट्रिक्स और टिप्स बताए हैं, जिसमें जलेबी कभी खराब नहीं बनेगी। साथ ही उन्होंने तीन तरीके से जलेबी बनाना बताया है। उन्होंने एक बॉटल, पाइपिंग बैग या ज़िप लॉक बैग या पॉलिथिन से जलेबी बनाने की बात की है। इस वीडियो को 1.4 करोड़ लोगों ने देख लिया है।

 

YouTube video

 

मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने अपने चैनल में 5 मिनट में कुरकुरी जलेबी बनाने की रेसिपी बताई है। उन्होंने अपनी इस रेसिपी के पीछे की स्टोरी भी बताई है। यह रेसिपी उन्होंने 15 साल पहले अपनी गुस्से में बैठी मम्मी को खुश करने के लिए तैयार की थी।

YouTube video

 

Veg village food चैनल में हलवाई वाली स्टाइल में जलेबी बनते देखेंगे। बिना यीस्ट या पहले से लंबी तैयारी के घर पर क्रिस्पी, क्रंची और ज्यूसी जलेबी बना सकते हैं। यहां काफी ज़्यादा क्वांटिटी में जलेबी बनाई जा रही है और वह भी शुद्ध हलवाई स्टाइल के।

YouTube video

मिक्सर ग्राइंडर के साथ होती है ये 5 समस्याएं, जानिए क्या है समाधान

5 बेस्ट वेज कबाब रेसिपी गृहलक्ष्मी होमशेफ टीना आहूजा से सीखिए