Things to Avoid During navratri
Things to Avoid During navratri

Things to Avoid During Navratri in Hindi: नवरात्रि व्रत की शुरुआत के साथ ही श्रद्धालु माता रानी को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी रखते हैं। कुछ लोग नवरात्र के चढ़ते उतरते यानी दो ही दिन रख सकते हैं तो वहीं कई लोग पूरे 9 दिनों का उपवास करते हैं। पुराने लोगों को व्रत के नियम और तरीकों के बारे में भली भांति जानकारी होती है। लेकिन पहली बार या कुछ सालों से उपवास रखने वाले लोगों के मन में कई सवाल घूमते रहते हैं। जैसे नवरात्र में क्या नहीं करना चाहिए, नवरात्र में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए या नवरात्र में किन नियमों का पालन करना जरूरी होता है। अगर आप भी पहली बार उपवास रख रहे हैं या कुछ सालों से व्रत करते हैं लेकिन आपको ज्यादा जानकारी नहीं है तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।

Navratri vrat me kya nahi khana chahiye
Navratri vrat me kya nahi khana chahiye
  • नवरात्रि व्रत में अनाज, जैसे गेहूं, चावल, जौ, रागी, बाजरा आदि का सेवन नहीं किया जाता है। इसके बजाय फल, ड्राईफ्रूट्स और कुट्टू, राजगिरा या सिंघाड़े के आटे से बनी चीजों का सेवन किया जा सकता है।
  • इन दिनों मांस, मछली और अंडे खाना वर्जित है। इसको धार्मिक मान्यता और शारीरिक शुद्धता जैसे कारणों के लिए जरूरी माना जाता है।
  • मातारानी के पर्व के अपसर पर शराब, सिगरेट, तंबाकू जैसे नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। ये हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ पूजा -पाठ और श्रद्धा की भावना को ठेस पहुंचाने का करते हैं।
  • व्रती लोग नवरात्रि में सामान्य नमक तले-भूने हुए और मसालेदार चीजों से परहेज करते हैं। इसमें हल्का और बैलेंस्ड डाइट को अपनाना अच्छा माना जाता है।
  • केवल नवरात्रि ही नहीं बल्कि किसी भी उपवास में भक्तों को लहसुन और प्याज का सेवन नहीं करने की सलाह दी जाती है क्योंकि इन्हें तामसिक माना जाता है।
shardiya navratri rules and regulations niyam
shardiya navratri rules and regulations niyam
  • नवरात्रि में चीजों का सेवन करने से पहले मां दुर्गा को भोग लगाना जरूरी बताया गया है। इसके बाद खाया जा सकता है। भोग लगाते वक्त मंत्रों का जप करना आवश्यक माना जाता है। कहते हैं कि बिना मंत्र जप के मातारानी भोग को स्वीकार नहीं करती।
  • अगर आपने माता रानी के लिए अखंड ज्योति जालाई है तो घर को खाली छोड़कर न जाएं। वहीं दिनों लोगों को जमीन पर सोने की सलाह दी जाती है।
  • अगर आपने 9 दिन का उपवास रखा है तो इस दौरान नींबू काटने से बचें।
  • गंदे या बिना धुले कपड़े ना पहने व्रत के दौरान ट्रेडिशनल और साफ सुथरे कपड़े पहनना चाहिए।
  • उपवास रखने वाले लोगों को चमड़े से बनी चीजें, जैसे चप्पल, जूता, बैग, बेल्ट का उपयोग नहीं करना चाहिए। ‌
  • व्रत के समय फलाहार का सेवन इधर-उधर घूमकर नहीं बल्कि एक स्थान पर बैठकर ग्रहण करें। वहीं इन दिनों दिन के समय सोने के लिए मनाही होती है। ‌
  • नवरात्रि में शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए इससे आपका उपवास खंडित हो जाता है और नाखून काटने, बाल काटने और दाढ़ी बनवाने से बचना चाहिए। यह सारे काम आपको नवरात्रि शुरू होने के पहले ही कर लेना चाहिए।
  • नवरात्रि के नौ दिनों तक घर में कलेश करने से बचना चाहिए और घर के सदस्यों के साथ शांति बनाने का प्रयास करना चाहिए, जिससे आप मां दुर्गा के पूजा पाठ को सच्चे मन से किया जा सके।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...