नवरात्रि पर करनी है कलश स्थापना तो नोट कर लें पूजन सामग्री: Navratri Kalash Sthapna Vidhi
Navratri Kalash Sthapna Vidhi

Chaitra Navratri 2024: देशभर में नवरात्रि का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। साल भर में दो बार नवरात्रि का त्यौहार मनाया जाता है। पहला नवरात्रि का त्योहार चैत्र माह में मनाया जाता है वही दूसरा त्यौहार आश्विन माह में मनाया जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों तक भक्तजन मां दुर्गा के नौ रूपों की विधि-विधान से पूजा अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं। मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से जीवन के तमाम संकट दूर हो जाते हैं और मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

READ ALSO: जानिए मां दुर्गा को यह दिव्यास्त्र कहां से प्राप्त हुए

साल 2024 में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल से हो रही है और इसका समापन 17 अप्रैल को होगा। अगर आप भी जीवन में खुशहाली पाना चाहते हैं और चाहते हैं कि आपके घर में सुख शांति और समृद्धि का वास हो तो ऐसे में आपको भी नवरात्रि के नौ दिनों मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए। पूजा के दौरान कुछ नियमों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे की नवरात्रि के दौरान किन-किन नियमों का पालन करना चाहिए और क्या-क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए, तो चलिए जानते हैं।

नवरात्रि के दौरान रखें इन बातों का विशेष ध्यान

    नवरात्रि के दौरान आपको स्वच्छता और पवित्रता का विशेष ध्यान रखना होगा। नवरात्रि के प्रत्येक दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें। पूजा स्थल को साफ और सुगंधित रखें। देवी की प्रतिमा को नियमित रूप से स्नान कराकर उन्हें नए वस्त्र पहनाएं और श्रृंगार करें। ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखती हैं।

      नवरात्रि के दौरान आप अपनी इच्छा और क्षमता के अनुसार व्रत रख सकते हैं। कुछ लोग नौ दिवसीय पूर्ण व्रत रखते हैं, जबकि कुछ लोग केवल एक या दो दिन व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान नमक, मसालेदार भोजन, मांस, मदिरा, और लहसुन-प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। आप अपनी इच्छा के अनुसार जैसा चाहे वैसा व्रत रख सकते हैं लेकिन व्रत के दौरान आपको क्या खाना है और क्या नहीं खाना है इन बातों का विशेष ध्यान रखें।

        नवरात्रि के दौरान प्रत्येक दिन देवी दुर्गा की पूजा करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। आप अपनी श्रद्धा और इच्छा के अनुसार पूजा विधि का चयन कर सकते हैं। पूजा के साथ साथ देवी दुर्गा के मंत्रों का जाप भी करना चाहिए। ऐसा करने से मन को शांति मिलती है, एकाग्रता बढ़ती है और सोचने की शक्ति भी बढ़ती है।

          अगर आप नवरात्रि के दौरान घर में कलश स्थापना करने जा रहे हैं तो कलश स्थापना करने से पहले कुछ बातों को ध्यान में जरूर रखें। सबसे पहले आपको कलश स्थापना के लिए पवित्र स्थान का चयन करना है। ध्यान रखें की कलश स्थापना के लिए ईशान कोण को सबसे ज्यादा पवित्र और शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ईशान कोण देवी देवताओं का स्थान माना गया है।

            अक्सर बहुत लोगों को दिन में सोने की आदत होती है। अगर आप नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को प्रसन्न करना चाहते हैं और उनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो आपको नवरात्रि के दौरान दिन में नहीं सोना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि दिन में सोने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है। दिन में सोने से शाम के समय क्रोध, चिड़चिड़ापन और नकारात्मक विचार आते हैं।

            मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...