Chaitra Navratri 2024 : देशभर में नवरात्रि का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्यौहार को लेकर लोगों में अलग ही उत्साह और उल्लास देखने को मिलता है। साल भर में दो नवरात्रि का त्यौहार मनाया जाता है। पहली नवरात्रि चैत्र माह में मनाई जाती है। वहीं दूसरी नवरात्रि आश्विन माह में मनाई जाती है। साल 2025 में चैत्र नवरात्रि का त्योहार 30 मार्च से शुरू हो रहा है और इसका समापन 07 अप्रैल को होगा। इन नौ दिनों में भक्तजन विधि-विधान से मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं। इसके अलावा कई प्रकार के अलग-अलग उपाय भी किए जाते हैं। लेकिन इस बार नवरात्रि के दौरान अन्य संयोग भी बन रहा है जिसके कारण शुरू के 5 दिनों तक कुछ कार्यों को करने की मनाही की गई है।
कब शुरू होगी चैत्र नवरात्रि
नवरात्रि का त्यौहार 9 दिन तक माता दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा कर के मनाया जाता है। इस साल चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू होगी जो 7 अप्रैल तक चलेगी। इन नौ दिनों में भक्त माता के अलग-अलग रूपों की पूजा अर्चना कर मनोकामनाएं मानेंगे। आपको बता दें, चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के बाद नवरात्रि की शुरुआत होती है। इस बार ये तिथि 29 मार्च के दिन शाम 4:27 बजे शुरू होगी ये 30 मार्च के दिन 12:49 तक समाप्त होगी उसके बाद नवरात्रि की शुरुआत होगी।
किस वाहन पर संवार होकर आएंगी माता दुर्गा?
बताया जा रहा है कि इस बार की चैत्र नवरात्रि बेहद खास होने वाली है। इस बार मां दुर्गा हाथी पर संवार होकर आने वाली है। कहा जा रहा है कि ये बेहद ही शुभ संकेत माना जाता है। ये देश और देश की अर्थ व्यवस्था के लिए बहुत शुभ माना गया है। इससे धन-धान्य और सुख समृद्धि में वृद्धि होती है। जातकों को भी माता का आशीर्वाद मिलता है। इस साल जो भी भक्त माता की सच्चे मन से पूजा अर्चना करेगा उसकी हर मनोकामना मां दुर्गा पूर्ण करेगी।
वास्तु दोष के उपाय
वास्तु दोष से छुटकारा पाने के लिए नवरात्रि के वक्त माता दुर्गा को पूजा अर्चना कर प्रसन्न करें। साथ ही मां की प्रतिमा को घर में लाएं। लेकिन इसके लिए आपको सबसे ज्यादा ध्यान इस बात का रखना है कि घर में माता की खंडित मूर्ति स्थापित नहीं करना है।
वहीं प्रतिमा को ईशान कोण में स्थापित करना है। कहा जाता है कि ईशान कोण में प्रतिमा रखना बेहद शुभ होता है। ऐसा करने से वास्तु दोष से भी छुटकारा मिलता है। वहीं सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार घर में होने लगता है। माता का आशीर्वाद भी बना रहता है।
इसके अलावा घर में नवरात्रि के दौरान अखंड ज्योत जलाने से भी वास्तु दोष से छुटकारा मिल सकता है। कहा जाता है कि दक्षिण दिशा में अखंड ज्योत जलना शुभ होता है। ऐसा करने से हर काम में सफलता मिलने लगती है।
