चैत्र नवरात्रि के दौरान करें उपाय, जीवन के तमाम संकट होंगे दूर, मां दुर्गा की बनी रहेगी कृपा: Chaitra Navratri 2024 Upay
Chaitra Navratri 2024 Upay

Chaitra Navratri 2024 Upay: साल भर में दो बार नवरात्रि का त्यौहार मनाया जाता है। पहली नवरात्रि चैत्र माह में मनाई जाती है वहीं दूसरी नवरात्रि आश्विन माह में मनाई जाती है। साल 2024 में 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है और इसका समापन 17 अप्रैल को होगा। नवरात्रि को लेकर देशभर में अलग ही उत्साह और उल्लास देखने को मिलता है। चैत्र नवरात्रि मां दुर्गा की पूजा का पर्व है। इस दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के नौ दिनों तक भक्तजन मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते रहते हैं। अगर आप भी जीवन के संकटों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको इस बार चित्र नवरात्रि के दौरान कुछ उपाय जरूर करना चाहिए।

Also read : मां दुर्गा के 51 शक्तिपीठ

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए करें यह उपाय

चैत्र नवरात्रि के 9 दिन न केवल आध्यात्मिकता और आत्मिक शुद्धि का समय है, बल्कि समृद्धि और सुख शांति प्राप्ति का भी अवसर है। यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो चैत्र नवरात्रि के दौरान आप मां दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं। नवरात्रि के दौरान एक चांदी का सिक्का अपनी तिजोरी में रख दें। सबसे पहले चांदी के सिक्के को गंगाजल से धोकर मां दुर्गा को अर्पित करें। इसके बाद सिक्के को अपनी तिजोरी में सबसे सुरक्षित स्थान पर रखें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से मां दुर्गा आपकी आर्थिक समस्याओं को दूर करेंगे और आपके घर में धन-धान्य की वृद्धि हो करेंगी।

सकारात्मक ऊर्जा पाने के लिए करें यह उपाय

Chaitra Navratri 2024 Upay
Do this to get positive energy

चैत्र नवरात्रि, मां दुर्गा की पूजा का पावन पर्व न केवल आध्यात्मिकता और आत्मिक शुद्ध का समय है, बल्कि घर में सुख शांति लाने का भी अवसर है। यदि आपके घर में अक्सर लड़ाई झगड़े होते रहते हैं और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहता है, तो आप चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को लाल फूल चढ़कर और फिर घर की पूर्व दिशा में मिट्टी में गाड़कर नकारात्मकता दूर कर सकते हैं। यह माना जाता है कि लाल रंग सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है और मां दुर्गा को लाल फूल चढ़ाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।वहीं, पूर्व दिशा को सूर्योदय की दिशा माना जाता है, जो नई शुरुआत और सकारात्मक का प्रतीक है। इसलिए घर की पूर्व दिशा में फूल गाड़ने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सकारात्मक का वातावरण बनता है।

मन शांत और एकाग्रता बढ़ाने के लिए करें यह उपाय

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के दौरान विधि विधान से मां दुर्गा की पूजा करने और दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से बिगड़े काम बनने लगते हैं और भाग्य का पूर्ण साथ मिलता है। दुर्गा सप्तशती मां दुर्गा का महिमा मंडित ग्रंथ है। इसका पाठ करने से मन को शांति मिलती है, पापों का नाश होता है और आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त होती है। इतना ही नहीं दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

वैवाहिक सुख पाने के लिए करें यह उपाय

नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को मोगरा के फूल अर्पित करें। मां दुर्गा को मोगरा का फूल अत्यंत प्रिय है। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को मोगरा का फूल चढ़ाने से घर में सुख समृद्धि आती है और धन-धान्य की वृद्धि होती है। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को मोगरा का फूल चढ़ाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मकता दूर होती है। इसके अलावा मोगरा का फूल प्रेम और वैवाहिक सुख का प्रतीक है। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को मोगरा का फूल चढ़ाने से अविवाहित लोगों को योग्य जीवन साथी मिलता है। इस फूल को मां दुर्गा को अर्पित करने से पति-पत्नी के बीच प्रेम और बंधन मजबूत होता है।