Shardiya Navratri 2025
Shardiya Navratri 2025

Overview: इन राशियो के लिए शुभ रहेगी शारदीय नवरात्रि

शारदीय नवरात्रि 2025 वृषभ, तुला और धनु राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगी। मां दुर्गा की कृपा से धन, करियर, शिक्षा व परिवार में सुख-समृद्धि मिलेगी।

Shardiya Navratri 2025 Lucky Zodiac: नवरात्रि की शुरुआत आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है और इसका समापन अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को होता है। तिथि अनुसार शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से लेकर 1 अक्टूबर 2025 तक रहेगी। वहीं 10 अक्टूबर 2025 को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। नवरात्रि का समय मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा आराधना के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करने से हर भक्त को शक्ति, समृद्धि और सफलता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दौरान किए पूजा, व्रत, उपवास, साधना आदि से मां अंबे प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर असीम कृपा बरसाती हैं।

वैसे तो मां दुर्गा का आशीर्वाद अपने सभी भक्तों पर रहता है। लेकिन इस साल शारदीय नवरात्रि कुछ राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाली है, क्योंकि इन राशियों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा बरसने वाली है। साथ ही ये राशियां मां दुर्गा की प्रिय राशियां मानी जाती हैं। इन राशियों में किसी की नौकरी में प्रमोशन हो सकता है. किसी को बिजनेस में लाभ हो सकता है. किसी को शिक्षा क्षेत्र में सफलता मिल सकती है तो किसी की समस्याएं दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि किन राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आने वाला है।

वृषभ राशि वालों की मनोकामना होगी पूरी

Navratri 2025 Lucky Zodiac
Navratri 2025 Lucky Zodiac

वृषभ राशि वाले जातकों पर जगत जननी मां दुर्गा की खास कृपा इस साल शारदीय नवरात्रि पर बरसने वाली है। मां की कृपा से आपके जीवन में चल रही धन की परेशानी दूर हो जाएगी। यदि कोई कर्ज आदि ले रखा है तो इसका भी समाधान मिल जाएगा। शारदीय नवरात्रि में पूरे 9 दिनों तक आप भक्ति भाव के साथ माता रानी की पूजा आराधना करें। इससे मां आपकी सारी मनोकामनाएं भी पूरी करेंगी। इस दौरान यात्रा के भी योग बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा कार्यभार संभालने का अवसर भी मिल सकता है।

तुला राशि वालों को मिल सकता शुभ समाचार

Navratri 2025 auspicious for Libra
Navratri 2025 auspicious for Libra

बात करें तुला राशि की तो यह राशिचक्र की सातवीं राशि मानी जाती है, जिसके लिए शारदीय नवरात्रि का समय अतिशुभ रहने वाला है, क्योंकि इस समय आपको कई शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। आप नवरात्रि के नौ दिनों में पूरी तरह से स्वयं को मां की भक्ति और आराधना के लिए समर्पित कर दें। इससे आपके जीवन में चल रहे सारे कष्ट दूर हो जाएंगे और सकारात्मकता अनुभव होगा।

धनु राशि वालों को चारों ओर से मिलेगा खुशहाली

Navratri 2025 auspicious for Sagittarius
Navratri 2025 auspicious for Sagittarius

धनु राशि वाले जातकों के लिए भी शारदीय नवरात्रि की अवधि विशेष लाभकारी सिद्ध होगी। इस समय आपको मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। नौकरी, करियर, कारोबार और शिक्षा क्षेत्र में सफलता व तरक्की के योग बनेंगे। आर्थिक लाभ भी होने की संभावना है। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी और साथ ही पारिवारिक जीवन में भी खुशहाली का आगमन होगा। कुल मिलाकर शारदीय नवरात्रि के दौरान आपका भाग्योदय हो सकता है। इसलिए आप इस समय मां की पूजा आराधना कर उनका आशीर्वाद जरूर प्राप्त करें।

मेरा नाम पलक सिंह है। मैं एक महिला पत्रकार हूं। मैं पिछले पांच सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैं लाइव इंडिया और सिर्फ न्यूज जैसे संस्थानों में लेखन का काम कर चुकी हूं और वर्तमान में गृहलक्ष्मी से जुड़ी हुई हूं। मुझे...