बच्चों के लिए अब घर पर बनाएं नए स्टाइल से व्हाइट सॉस पास्त: Healthy White Sauce Pasta Recipe
व्हाइट सॉस पास्त को हेल्दी बनाने के लिए आप इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें।
White Sauce Pasta Recipe: बच्चों को मैंगी, माईक्रोनी, पास्ता जैसी चीजें बहुत ज्यादा पसंद होती है। जब भी पूछो क्या खाना है, तो मैंगी बना लों या पास्ता बना लों। बच्चे यही बोलते है। अब पास्ता दो तरह से बनाया जाता है। एक मसाले वाला और व्हाइट सॉस पास्त। व्हाइट सॉस पास्ता आजकल बहुत ज्यादा टैंडी में भी है। लेकिन इसमें मैदा और चीज़ बहुत ज्यादा मात्रा में डालकर बनाया जाता है। ऐसे में इसे खाने से स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। लेकिन बच्चे मानते नही है। ऐसे में पेरेंट्स परेशान हो जाते है। लेकिन आज हम व्हाइट सॉस पास्त को हेल्दी तरीके से बनाने के बारे में बताने वाले है। अक्सर लोग मैदे से बना पास्ता खाते है। लेकिन इसके अलावा आप सूजी, आटा या रागी के आटे से बने पास्ता का इस्तेमाल कर सकते है। ये स्वास्थ्य के लिहाजे से भी अच्छा होता है। साथ ही खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। इस रेसिपी को आप इस विकेंड घर पर सभी को बनाकर खिलाएं, देर किस बात की चलिए जानते है, रेसिपी के बारे में।
Also read: आइसक्रीम से बनाएंये टेस्टी रेसिपीज़: Recipes with Ice Cream
व्हाइट सॉस पास्ता रेसिपी: White Sauce Pasta Recipe

सामग्री
- 4 कप लौकी
- 4 कप फूल गोभी
- 2 कप पास्ता
- 2 डंठल करी पत्ता
- 4 चम्मच गेहूं का आटा
- आधा कप ऑलिव ऑयल
- 3 कप दूध
- 2 चम्मच चिली फ्लैक्स
- 2 चम्मच ओरिगैनो
- नमक स्वादानुसार
- 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
बनाने का तरीका
- व्हाइट सॉस पास्ता बनाने के लिए सबसे पहले एक लौकी के छिलके उतार लें।
फिर इसे पानी से धोकर चाकू की मदद से काट लें। अब फूल गोभी को चाकू की मदद से काटकर पानी से धो लें।
अब एक प्रेशर कुकर में लौकी, फूल गोभी, करी पत्ता, नमक, काली मिर्च पाउडर और 2 कप पानी डालकर पका लें।
2 सीटी आने के बाद गैस को बंद कर दें। जब सीटी निकल जाएं, तो इसमें से करी पत्ता निकाल लें।
इसके बाद एक बाउल में 2 कप पानी में तेल, नमक और पास्ता डालकर उबलने के लिए रख दें।
अब ब्लैंडर की मदद से इसका स्मूद प्यूरी तैयार कर लें। पास्ता जब उबल जाएं, तो इसका पानी अलग करके साइड में रख लें।
इसके बाद गैस पर एक पैन गर्म होने के लिए रख दें। पैन जब गर्म हो जाएं, तो इसमें ऑलिव ऑयल डाल दें।
तेल जब गर्म हो जाएं, तो इसमें गेंहू का आटा डालकर भून लें।
जब आटा तेल में अच्छे से घुल जाएं, तो इसमें 2 कप दूध डालकर मिलाएं।
5 मिनट के बाद इसमें तैयार की हुई सब्जियों को प्यूरी डाल दें।
फिर इसमें उबला हुआ पास्ता डालकर मिलाएं।
जब प्यूरी पास्ता में अच्छे से मिक्स हो जाएं, तो इसमें चिल्ली फ्लैक्स, नमक और ओरिगैनो डालकर मिलाएं।
मिश्रण जब गाढ़ा हो जाएं, तो गैस को बंद कर दें। हेल्दी और टेस्टी व्हाइट सॉस पास्ता तैयार है।
