How to make Penne Pasta: इटालियन फूड पसंद करने वालों की फेवरेट्स की लिस्ट में पास्ता सबसे ऊपर होता है। पास्ता बच्चों को खूब पसंद आता है। खास बात तो यह है कि पास्ता खूब वैराइटी में मिलता है, जबकि पास्ता कई शेप और साइजेस में उपलब्ध हैं, आप उन्हें कई तरह के सॉस, सब्जियों और मीट में पकाकर स्वादिष्ट बना सकते हैं। पास्ता के कई प्रकारों में से एक प्रकार है पेने जो कि दुनिया भर में बेहद लोकप्रिय है। ट्यूब के आकार का पास्ता न केवल पकाने में आसान होता है, बल्कि सॉस को भी अच्छी तरह से एब्जॉर्ब कर लेता है। यहां टमेटो सॉस और व्हाइट सॉस की दो रेसिपी दी गई हैं जो कि आपको जरूर पसंद आने वाली है।
पेने पास्ता विद टोमेटो सॉस

सामग्री
- पेने पास्ता – 225 ग्राम
- ऑलिव ऑयल – 2 टेबल स्पून
- प्याज बारीक कटा हुआ – 1
- चिली फ्लेक्स– 1/2 टीस्पून
- लहसुन कुचली हुई – 1 कली
- क्रश किए हुए टमाटर – 400 ग्राम
- नमक स्वादानुसार
विधि
- मध्यम आंच पर एक बड़ा पैन गर्म करें। ऑलिव ऑयल और प्याज डालें और प्याज के ट्रांसलूसेंट होने तक 5-7 मिनट तक पकाएं।
- चिली फ्लेक्स और लहसुन डालें और महक आने तक 2 मिनट और पकाएं। टमाटर डालें और बिना ढके 20 मिनट तक उबालें।
- एक बर्तन में नमक का पानी उबाल लें। पेने पास्ता को पैकेज के निर्देशों के अनुसार पकाएं। ½ कप पास्ता वाला पानी बचा कर अलग रख दें और बाकी छान लें।
- अब पानी से निकला हुआ पास्ता सॉस में डालें। सॉस को हल्का करने के लिए अगर जरूरी हो तो थोड़ा सा पानी डालें और अच्छे से मिलाएं। स्वाद के लिए नमक डालें और पेने पास्ता विद टमेटो सॉस की ये रेसिपी एंजॉय करें।
- अगर टोमेटो सॉस वाला पास्ता पसंद नहीं है तो आप चीज पेने पास्ता की रेसिपी फॉलो कर सकते हैं। यह व्हाइट सॉस में तैयार की जाती है और चीजी होने के कारण बच्चों को काफी पसंद आती है।
चीज पेने पास्ता

व्हाइट सॉस की सामग्री
- मैदा – 3 टेबल स्पून
- दूध – 2 कप
- मक्खन– 3 टेबल स्पून
- काली मिर्च स्वादानुसार
- नमक स्वादानुसार
चीज पेने पास्ता की सामग्री
- पका हुआ पेने पास्ता – 2 कप
- व्हाइट सॉस – 1 कप
- ड्राइड ओरिगेनो – ½ टीस्पून
- चिली फ्लेक्स – 1 टीस्पून
- मोजरेला चीज – ¼ कप
- प्रोसेस्ड चीज – ¼ कप
- पार्सले कटी हुई – 4 टेबल स्पून
- मक्खन– 3 टीस्पून
- काली मिर्च स्वादानुसार
- नमक स्वादानुसार
व्हाइट सॉस की विधि
- एक नॉन स्टिक पैन को आंच पर रखें। पैन में मक्खन डाले। गर्म होने पर इसमें मैदा डालें और थोड़ा पका लें। इसमें दूध डालें और हिलाते रहें ताकि गुटली न पड़ें। इसे 4-5 मिनट तक पकने दें।
- अब स्वादानुसार काली मिर्च और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।
चीजी पेने पास्ता की विधि
- पेने पास्ता में व्हाइट सॉस डालें। इसे मिलाते हुए इसमें पार्सले, ड्राइड ओरिगेनो, चिली फ्लेक्स, नमक और काली मिर्च पाउडर डालें। अच्छे से मिला लें।
- अब एक डिश को मक्खन से ग्रीस करें और इसमें पेने पास्ता फैला दें। ऊपर से मोजरेला और प्रोसेस्ड चीज मिलाकर फैला दें।
- अब बटर फैलाएं और प्री-हीट ओवन में 200 डिग्री सेल्सियस पर 10 मिनट के लिए बेक करें।
- बेक होने के तुरंत बाद इसे सर्व करें।