व्हाइट सॉस पास्ता कैसे बनाएं इस वीडियो में देखें
वाइट सॉस पास्ता बनाने में लोगों को थोड़ी मुश्किल आती है क्योंकि कभी सॉस ज्यादा गाढ़ा हो जाता है तो कभी पतला हो जाता है जिससे वो जो क्रीम वाला स्वाद आना चाहिए वो नहीं आ पाता है।
White Sauce Pasta: इटालियन फ़ूड पास्ता का क्रेज हमारे देश में भी बहुत बढ़ रहा है। हर किसी को पास्ता खूब पसंद आता है। ख़ासतौर पर बच्चों का तो पास्ता ऑल टाइम फेवरेट है। रेड सॉस पास्ता तो घर में आसानी से बन जाता है, लेकिन व्हाइट सॉस पास्ता बनाने में लोगों को थोड़ी मुश्किल आती है क्योंकि कभी सॉस ज्यादा गाढ़ा हो जाता है तो कभी पतला हो जाता है, जिससे वो जो क्रीम वाला स्वाद आना चाहिए वो नहीं आ पाता है। आपके साथ भी इस तरह का कुछ होता है, तो फिर आप व्हाइट सॉस पास्ता बनाने के पहले ये 5 वीडियो जरूर देख लें क्योंकि इसके बाद आपका पास्ता भी बनेगा एकदम परफेक्ट।

कनक किचन का यह वीडियो देखकर आप एकदम बाज़ार जैसा वाइट सॉस पास्ता बना सकते हैं। इन्होने बताया है कि पास्ता को उबालते समय 90 फीसदी तक पकाना है, पूरा नहीं पकाना है। इस उबले हुए पास्ता का थोड़ा सा पानी निकालकर रखें और बाकी को फेक दें। इस बचे हुए पानी को बाद में पास्ता में डालना है। अपनी पसंद की सब्जियां डाल सकते हैं। उनके इस वीडियो को 14 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
कविता किचन ने देसी मसालों के साथ वाइट सॉस पास्ता को देसी टच दिया है। उनके अनुसार आप पास्ता बनाने के लिए मक्रोनी किसी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सॉस बनाने के लिए बटर का दुगना मैदा लेना है और जब तक मैदे की खुशबू नहीं आने लगे तब तक बटर में भूनना है फिर दूध डालना है और लगातार चलाना है। इन्होंने पास्ता में गरम मसाला, लाल मिर्च, धनिया और जीरा पाउडर भी डाला है और फिर टोमेटो केचप। हाल ही में पोस्ट किए उनके इस वीडियो को 76 हज़ार व्यूज़ मिल चुके हैं।
क्रीमी चीज़ी व्हाइट सॉस पास्ता बनाने के लिए आप मसाला किचन का यह वीडियो जरूर देख लें। इन्होने पास्ता की बहुत आसान रेसिपी बतायी है। बॉईल करते समय तेल बहुत ही कम डालना है। इन्होने सॉस बनाने के लिए मैदा और बटर की बिलकुल बराबर मात्रा ली है। इन्होंने बताया है कि सब्ज़ियों को बहुत ज्यादा पकाना नहीं है और ऊपर से मेल्टेड चीज़ डालना है। उनके इस वीडियो को 2.7 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं।
एकदम रेस्टोरेंट स्टाइल का व्हाइट सॉस पास्ता बनाने के लिए आप कुनाल कपूर का यह वीडियो जरूर देखें। इन्होने सॉस बनाते समय ही बटर और मैदा के साथ लहसुन का इस्तेमाल किया है और इससे पास्ता का स्वाद बहुत ही स्वादिष्ट बनता है। उनके इस वीडियो को 1.3 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं।
क्रेजी फॉर हेल्थ ने एकदम हेल्दी व्हाइट सॉस पास्ता बनाना सिखाया है। ख़ास बात यह है कि इसमें इन्होने मैदा का इस्तेमाल नहीं किया है। सॉस बनाने के लिए गेहूं के आटे का इस्तेमाल किया है। उनके इस वीडियो को 771 हज़ार व्यूज़ मिल चुके हैं।