Benefits Of Raspberry For Healthy Life
Raspberry For Long And Healthy Life

Health Benefits of Raspberry: हल्का-हल्का मीठा, क्रंची और जूसी फ्लेवर का ये बेहद स्वादिष्ट फल रास्पबेरी स्वाद में बेहतरीन होने के साथ-साथ कई न्यूट्रिएंट्स जैसे पोटैशियम, ओमेगा 3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स, फ्लेवोनॉयड्स से भरपूर है। रास्पबेरी लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए अन्य फलों के मुकाबले सबसे हेल्दी और स्वादिष्ट सुपर फूड है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार डेली डाइट में रास्पबेरी को शामिल करने से व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रहता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। रास्पबेरी फाइबर और मैंगनीज रिच होती है, जिससे स्किन ग्लोइंग और हड्डियां मजबूत बनी रहती हैं। ऐसे में आप भी लंबा और हेल्दी जीवन जीना चाहते हैं, तो रास्पबेरी को डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Also read: मल्‍टीविटामिन का ओवरडोज बन सकता है हार्ट डिजीज का कारण, रहें सतर्क: Overdose of Vitamin D

गुणों से भरी रास्पबेरी को डेली डाइट में शामिल करने से मिलते हैं, कई शानदार फायदे: Benefits Of Raspberry For Healthy Life

डायबिटीज से छुटकारा

Raspberry For Long And Healthy Life

रास्पबेरी अन्य फलों के मुकाबले डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे सुरक्षित और हेल्दी है। रास्पबेरी नेचुरली मीठा होने के बावजूद शुगर लेवल में काफी कम होता है। जिसे डायबिटीज के मरीजों को शुगर क्रेविंग होने पर दिया जा सकता है। इसके अलावा ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जिसका सेवन इन्फ्लेमेशन और टाइप 2 डायबिटीज के रिस्क को कम करता है।

हेल्दी रहेगा हार्ट

रास्पबेरी पोटैशियम का बेहतरीन सोर्स होता है, जिसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर मेंटेन रहता है और हार्ट सही फंक्शन करता है। इसके साथ साथ रास्पबेरी ओमेगा 3 फैटी एसिड्स से भरपूर होती है जिसका सेवन हार्ट संबंधित परेशानियां जैसे स्ट्रोक आदि के खतरे को कम कर सकने में समर्थ है।

शानदार होगी गट हेल्थ

Raspberry For Long And Healthy Life

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार रास्पबेरी का सेवन हेल्दी गट के लिए बेहतरीन है। रास्पबेरी फाइबर का बेहतरीन सोर्स है, जिसका रेगुलर सेवन करने से गट हेल्थ बेहतर रहती है। और आप कब्ज जैसी डेली समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। ऐसे में आप भी गट संबंधित समस्याओं से निजात पाना चाहते हैं, तो डेली डाइट में रास्पबेरी को शामिल कर सकते हैं।

बेहतर होगी ब्रेन हेल्थ

रास्पबेरी हेल्दी एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर होती है। जो बेहतर न्यूरोलॉजिकल हेल्थ के लिए शानदार है। ऐसे में रास्पबेरी का डेली सेवन करने से मेमोरी शार्प होती है और ब्रेन कॉग्निटिव फंक्शन सही रहता है। ऐसे में बेहतर ब्रेन हेल्थ के लिए रास्पबेरी को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

एंटीएजिंग प्रॉपर्टीज से भरपूर

Benefits Of Raspberry For Healthy Life

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार रास्पबेरी अन्य फलों के मुकाबले एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे विटामिन सी, गैलिक एसिड आदि से भरपूर सबसे हेल्दी फल माना जाता है। जिसे रेगुलर डाइट में शामिल करने से खतरनाक कैंसर और हार्ट संबंधित परेशानियों का खतरा कम होता है। एंटीऑक्सीडेंट्स के अलावा रास्पबेरी एंटीएजिंग गुणों से भरपूर होती है। जिससे स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहती है।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...