Korean Habits For Glowing Skin
Natural Way To Get Glowing Skin

Korean Habits For Glowing Skin: आजकल न केवल इंडिया बल्कि ग्लोबल लेवल पर कोरियन ब्यूटी और कोरियन स्किन केयर रूटीन का बोलबाला है। इसीलिए अधिकतर लोग इंटरनेट पर कोरियन स्किन केयर रूटीन, कोरियन स्किन केयर प्रोडक्ट्स को देखकर उन्हें फॉलो करने लगते हैं। लेकिन, स्किन केयर एक्सपर्ट्स की माने तो ग्लोइंग और ग्लास स्किन पाने के लिए वायरल ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बजाय हेल्दी और डिसिप्लिनड लाइफस्टाइल फॉलो करना जरूरी है। ऐसे में कोरियन स्किन केयर की बात करें तो कोरियन कल्चर में एक्सपेंसिव स्किन केयर रूटीन के साथ-साथ कुछ हेल्दी और माइंडफुल हैबिट्स भी शामिल हैं। आइए खूबसूरत स्किन के लिए कुछ ट्रेडिशनल कोरियन हैबिट्स के बारे में जानते हैं।

Also read: लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए डेली डाइट में शामिल करें रास्पबेरी का सेवन: Health Benefits of Raspberry

हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डेली रूटीन में शामिल करें 7 कोरियन हैबिट्स : Traditional Korean Habits For Glowing Skin

स्किन केयर रूटीन

Korean Habits For Glowing Skin
Skin Care

कोरिया में स्किन केयर को काफी गंभीरता से लिया जाता है। जिसमें वे यूवी प्रोटक्शन के लिए सन स्क्रीन, हैट्स और सही क्लोथिंग का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा डेली स्किन केयर में डबल क्लींजिंग, रेगुलर एक्सफोलिएशन, टोनिंग, मॉइश्चराइजर और सीरम आदि अप्लाई करते हैं। यही डिसिप्लिनड स्किन केयर हेल्दी त्वचा के लिए जरूरी है।

हमेशा करें एक्टिव

वर्कआउट और एक्सरसाइज कोरिया के डेली लाइफ का महत्वपूर्ण हिस्सा है। वे जिम के साथ-साथ के पॉप डांस, ब्रिस्क वॉक जैसी अलग-अलग फिजिकल एक्टिविटीज को डेली रूटीन में फॉलो करते हैं। जिससे आप फिट और एनर्जेटिक महसूस करते हैं। डेली फिजिकल वर्कआउट करने से आप यंग रहते हैं, और आपकी स्किन नेचुरली ग्लो करती है।

माइंडफुल ईटिंग

mindful eating
mindful eating

कोरियन कल्चर में हेल्दी ग्लोइंग स्किन और ब्यूटी केयर के लिए डाइट का खास ख्याल रखना जरूरी समझते हैं। इसके लिए वे अपने सभी डेली मिल्स को लेते समय डाइजेशन, वेट मैनेजमेंट और ओवरऑल हेल्थ को ध्यान में रखते हैं। कोरियन फूड अधिकतर फर्मेंटेड होता है या उसमें किमची शामिल होती है। जो गट हेल्थ के लिए बेहतरीन होने के साथ स्किन का ख्याल रखती है।

ट्रेडिशनल मेडिसिन

ट्रेडिशनल कोरियन मेडिसिन रूटीन में एक्यूप्रेशर और हर्बल ट्रीटमेंट मौजूद होते हैं। और कोरियन स्किन केयर रूटीन में सामान्य तौर पर इस्तेमाल किए जाते हैं। ये ट्रेडिशनल कोरियन मैथड स्ट्रेस मैनेजमेंट, बेहतर ब्लड सरकुलेशन, एनर्जी लेवल के साथ ओवरऑल हेल्थ और हेल्दी स्किन पाने में मददगार होते हैं।

कल्चरल रिलैक्सेशन प्रैक्टिस

Cultural Relaxation Practice
Cultural Relaxation Practice

कोरियन कल्चरल कस्टम में माइंड रिलैक्सेशन प्रैक्टिस के लिए टी टाइम का रिचुअल निकाला गया है। जिसमें बेहतरीन हर्ब्स से तैयार की गई हर्बल टी को डेली रूटीन से लिया जाता है। ये हर्बल टी स्ट्रेस को कम करने के साथ मेंटल क्लेरिटी देने और स्किन को नेचुरली ग्लोइंग बनाने में मददगार साबित होती है।

नेचर के साथ स्ट्रेस रिडक्शन

हेल्दी लाइफस्टाइल और स्ट्रेस मैनेजमेंट ग्लोइंग स्किन का राज है। ऐसे में कोरियन लोग माइंड क्लियर करने के लिए ज्यादा से ज्यादा समय घर से बाहर नेचर के साथ बिताना पसंद करते हैं। जिससे नेचर के साथ एक नेचुरल कनेक्शन बनता है। और स्किन हेल्दी, ग्लोइंग और यंग बनी रहती है।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...