Seeds for Weight Loss
Seeds for Weight Loss

Seeds for Weight Loss: मोटापा आज के समय में बहुत बड़ी समस्या बन गया है। आज के समय में अधिकतर लोग अधिक वजन की समस्या से जूझ रहे हैं। मोटापे से आपकी बॉडी शेप में ही अंतर नहीं पड़ता है, बल्कि यह अपने साथ कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी लेकर आता है। यह देखने में आता है कि जिन लोगों को मोटापे की शिकायत होती है, उन्हें ब्लड प्रेशर से लेकर डायबिटीज आदि होने का रिस्क काफी बढ़ जाता है।

यही कारण है कि आज के समय में लोग अपने अतिरिक्त वजन को कम करने की जद्दोजहद में लगे रहते हैं। वजन कम करने के लिए आपको एक एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाने की जरूरत होती है। हालांकि, इसके साथ-साथ डाइट पर फोकस करना बेहद ही जरूरी होता है। जिन लोगों का वजन अधिक होता है, उन्हें अपने खानपान को लेकर अधिक सजग होना पड़ता है। अगर आप भी हेल्दी तरीके से वजन कम करना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में सीड्स को जरूर शामिल करना चाहिए। इससे आपको एक नहीं, बल्कि कई तरीकों से लाभ मिलता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि सीड्स वजन कम करने में किस तरह सहायक हैं-

Also read: मोटापा घटाने के लिए एक्सरसाइज करने से पहले करें वॉर्म-अप: Warm-up Before Exercise

Seeds for Weight Loss
Fiber

सीड्स के सेवन का लाभ यह है कि इनमें फाइबर कंटेंट काफी अधिक पाया जाता है। चिया सीड्स से लेकर अलसी और सूरजमुखी जैसे सीड्स में डाइटरी फाइबर होता है, जो आपको फुलर होने का अहसास करवाते हैं। इससे आपका कुल कैलोरी काउंट कम होता है। इतना ही नहीं, फाइबर की अधिकता के कारण आपका पाचन तंत्र भी सही रहता है और कब्ज को रोकने में मदद मिलती है। इससे भी कहीं ना कहीं वजन कम करना आसान हो जाता है। चूंकि, सीड्स में डाइटरी फाइबर मौजूद होता है, इसलिए यह शुगर के अवशोषण को ब्लडस्ट्रीम धीमा कर देता है, जिससे स्पाइक्स और क्रैश को रोका जा सकता है। इन स्पाइक्स और क्रैश की वजह से ही अक्सर लोगों को फूड क्रेविंग्स होती है और वे अपनी डाइट में गड़बड़ कर बैठते हैं।

ऐसे कई सीड्स होते हैं, जिनमें प्रोटीन कंटेंट भी काफी अच्छा पाया जाता है। कद्दू से लेकर सूरजमुखी के बीज प्लांट बेस्ड प्रोटीन के अच्छे सोर्स हैं। वेट लॉस जर्नी में आपको अपने प्रोटीन इनटेक का खास ख्याल रखना होता है। पर्याप्त प्रोटीन आपको तृप्ति का अहसास करवाता है। साथ ही साथ, वजन कम करने में भी सहायक होता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि प्रोटीन को कार्बोहाइड्रेट या वसा की तुलना में पचाने के लिए अधिक एनर्जी की जरूरत होती है। जिससे भोजन का थर्मोजेनिक प्रभाव बढ़ता है और इससे मेटाबॉलिज्म बूस्टअप होता है। वजन कम करने के लिए मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करना आवश्यक है।

सीड्स में हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जो किसी भी व्यक्ति की वेट लॉस जर्नी को आसान बनाते हैं। अलसी और चिया के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड के बेहतरीन स्रोत हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यह बॉडी इंफ्लेमेशन एक आम समस्या है जो वजन घटाने में बाधा बन सकती है। इतना ही नहीं, इन सीड्स में मौजूद हेल्दी फैट्स आपको तृप्ति का अहसास करवाते हैं। जिससे आपको भूख को नियंत्रित करने और अनहेल्दी स्नैकिंग को रोकने में मदद मिलती है। 

सीड्स का सेवन करना इसलिए भी अच्छा माना जाता है, क्योंकि उनमें पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अमूमन सीड्स में मैग्नीशियम, जिंक और बी विटामिन जैसे आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जो आपकी ओवर ऑल हेल्थ और एनर्जी लेवल को बनाए रखने में मदद करते हैं। जिसकी वजह से आप अपने वेट लॉस प्लान पर टिके रह पाते हैं। इतना ही नहीं, सूरजमुखी और तिल के बीज में विटामिन ई जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो आपके मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करते हैं। जब आपका मेटाबॉलिज्म बेहतर तरीके से काम करता है तो इससे वेट लॉस करना काफी आसान हो जाता है।

कई ऐसे सीड्स होते हैं, जिनमें कार्ब्स कंटेंट काफी कम पाया जाता है, इसलिए इन्हें कीटो-फ्रेंडली माना जाता है। चिया सीड्स और फ्लैक्स सीड्स में कार्ब्स कम होते हैं, जो उन्हें कीटोजेनिक और कम कार्ब आहार के लिए उपयुक्त बनाते हैं। इससे फैट लॉस में काफी मदद मिलती है। इतना ही नहीं, कई बीजों में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिसका अर्थ है कि वे ब्लड शुगर लेवल के स्पाइक की वजह नहीं बनते हैं। इससे इंसुलिन लेवल को मैनेज करने में काफी मदद मिलती है। इसकी वजह से भी फैट स्टोरेज को रोका जा सकता है और वेट लॉस करना अधिक आसान हो जाता है।

सीड्स के सेवन का एक फायदा यह है कि इनसे हार्मोनल बैलेंस में काफी मदद मिलती है। सीड्स में मौजूद हेल्दी फैट्स और फाइबर वास्तव में घ्रेलिन और लेप्टिन जैसे हार्मोन को रेग्युलेट करने में मदद करते हैं। ये ऐसे हार्मोन हैं, जो भूख और तृप्ति को नियंत्रित करते हैं। इसलिए, जब सीड्स को डाइट में शामिल किया जाता है तो इससे आपको अतिरिक्त भूख या तरह-तरह की फूड क्रेविंग्स नहीं होती हैं। जिसकी वजह से आप अपनी डाइट को बेहतर तरीके से फॉलो कर पाते हैं और अपने डेली कैलोरी काउंट से बाहर नहीं जाते हैं। इसे धीरे-धीरे कुछ ही समय में आपकी बॉडी शेप में आने लगती है, क्योंकि आप ओवरईटिंग व अनहेल्दी फूड आइटम्स खाना छोड़ देते हैं।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...