ये 4 बुरी आदतें बढ़ाती है लगातार आपका वजन: Weight Gain by Bad Habits
Weight Gain by Bad Habits

आज ही अपनी इन गलत आदतों से अलविदा कहें।

रात में देर तक जागना ऐसी बहुत सी आदतों की वजह से लगातार हमारा वजन धीरे धीरे ही सही बढ़ता चला जाता है।

Weight Gain by Bad Habits: वजन बढ़ना कोई जादू नहीं जो एक ही रात में आप मोटे हो गए। लगातार वजन बढ़ने के कई कारण हैं। जिनमें से कुछ हमारी ख़राब आदतों और बिगड़ती हुई जीवनशैली की वजह से है। खुद पर ध्यान न देना। समाय पर ना खाना, देर तक सोना, या दिन भर जब मौका मिले सो जाना, रात में देर तक जागना ऐसी बहुत सी आदतों की वजह से लगातार हमारा वजन धीरे धीरे ही सही बढ़ता चला जाता है। अपनी गलत आदतों पर रोक लगाएं। सेहत ख़राब होने के नुक्सान को समझें। समय रहते खुद का थोड़ा सा ख्याल रखना शुरू कर देंगे तो वजन हमेशा कण्ट्रोल में रहेगा।

आइये जानते हैं किन किन गलत आदतों की वजह से हमारा वजन लगातार बढ़ता चला जाता है।

Weight Gain by Bad Habits
Most common bad habit

खाते समय टीवी और मोबाइल देखना सेहत के लिए बहुत ख़राब है। ऐसा इसलिए क्यूंकि आपका पूरा ध्यान टीवी या मोबाइल में लगा होता है। उस समय आप खाना खाते भी हैं तो ना तो आपको पेट भरने का एहसास होता है , और न ही ये समझ आता है की आप जरुआत से ज्यादा ही खाना खा रहे हैं। साथ ही अगर आप एक ही अजगह पर बैठ कर इनक आनंद ले रहे हैं तो बैठे बैठे भी वजन बढ़ने की काफी संभावना रहती है। लगातार इनके शोर से आपको हार्ट और ब्लड प्रेशर की परेशानी हो सकती है।

meal
A meal is always important

बहुत से लोग ये मानते हैं की वजन घटने के लिए लम्बे समेत तक भूखा रहना चाहिए। लेकिन ये बिलकुल गलत धारणा है। हालांकि ऐसा करना आपको काफी सारी परेशानियों में डाल सकता है। कई बार हम अलग अलग परिस्तिथियों की वजह से लम्बे समय तक भूखे रहते हैं। कभी कभी ऐसा होना आम बात है।  लेकिन इसे अपनी आदत न बनाएं। इस तरह लम्बे समय भूखा रहने पर हमारे शरीर में कमज़ोरी आने लगती है। शरीर में कई सारे पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। ज्यादा लम्बे समय भूखे रहने पर वजन जल्दी जल्दी बढ़ने लगता है।

patience
Have patience

खाना जल्दी जल्दी खा लेना मोटापे को बढ़ाता है। जल्दी जल्दी खा लेने का मतलब है की आप ठीक से खाना चबा नहीं रहे हैं। बिना चबाये निगला हुआ खाना शरीर में फैट की मात्रा काफी तेज़ी से बढ़ाता है। हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम में गड़बड़ी होने लगती है। पेट से जुड़े कई रोग हमारे शरीर को अपना घर बना लेते हैं। अपच गैस कब्ज मिलकर हमारे शरीर को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। हमारी पाचन शक्ति भी कमज़ोर होने लगती है।

breakfast is necessary
Break your fast because breakfast is necessary

रात के खाने और सुबह के नाश्ते के बीच एक लम्बा अंतराल होता है। ये अंतर हमारी मांसपेशियों को कमज़ोर बनता है। इसलिए कहा जाता है सुबह का नास्ता अच्छा होना चाहिए। कई लोग नाश्ता न कर के बस चाय कॉफ़ी पी कर काम चला लेते हैं। ऐसा करने से शरीर में ताकत की कमी हो जाती है। पाचन तंत्र  ठीक से काम नहीं करता और हमारे दिमाग की मासपेशियां कमजोर हो जाती हैं।

आज ही अपनी इन गलत आदतों से अलविदा कहें।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...