डायबिटीज में सुबह-सुबह चबा लें ये 3 पत्तियां, शुगर लेवल हमेशा रहेगा कंट्रोल: Leaves for Blood Sugar
Leaves for Blood Sugar

डायबिटीज में सुबह-सुबह चबा लें ये 3 पत्तियां, शुगर लेवल हमेशा रहेगा कंट्रोल

Leaves for Blood Sugar : ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए कुछ पत्तियां काफी हद तक फायदेमंद होती हैं, जिससे स्थिति में काफी हद तक सुधार हो सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

Leaves for Blood Sugar: डायबिटीज में ब्लड शुगर को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी होता है। ताकि स्थिति की गंभीरता को कम किया जा सके। शरीर में ब्लड शुगर लेवल काफी ज्यादा बढ़ जाने पर कई तरह की समस्याएं, जैसे- नर्व्स डैमेज होना, चक्कर आना, बार-बार पेशाब आना जैसे लक्षण दिखते हैं। अगर आप अपने शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो खानपान का ध्यान रखें। सही खानपान की मदद से काफी हद तक ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताएंगे, जिससे आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल हो सकता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसी पत्तियों के बारे में जिसे रोजाना चबाने से शुगर लेवल कम हो सकता है।

Also read: बाज़ार से ख़रीदने की जगह इस रेसिपी से घर में ही बनाएं पीनट बटर

Leaves for Blood Sugar-Neem
Neem

नीम की पत्तियां एंटी-डायबिटिक गुणों से भरपूर होती हैं। ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी हद तक प्रभावी होती हैं। अगर आप नियमित रूप से 4 से 5 नीम की पत्तियों को चबाते हैं, तो इससे शरीर की इंसुलिन के प्रति संवेदनशीलता बढ़ सकती है, जिससे आपका शुगर लेवल काफी हद तक कंट्रोल हो सकता है।

Curry Leaves
Curry Leaves

करी पत्तों में एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती हैं और इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद कर सकती हैं। ये शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी सुधारती हैं, जिससे आपका ब्लड शुगर लेवल काफी हद तक कंट्रोल हो सकता है। शुगर लेवल को कम करने के लिए रोज सुबह 8-10 करी पत्ते चबाएं। इससे ब्लड शुगर लेवल काफी हद तक कंट्रोल हो सकता है।

तुलसी की पत्तियों में एंटी-डायबिटीक, एंटीऑक्सिडेंट्स और एसेंशियल ऑयल के गुण होते हैं, जो पैंक्रियाज की बीटा कोशिकाओं को एक्टिव करने में मदद करती हैं, जिससे इंसुलिन का स्राव बढ़ता है। अगर आप ब्लड शुगर लेवल को कम करना चाहते हैं, तो रोज सुबह 4-5 तुलसी की पत्तियां खाली पेट चबाएं। इससे ब्लड शुगर लेवल में सुधार हो सकता है।

Tulsi
Tulsi

इन आसान से उपायों की मदद से आप अपने शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा नियमित रूप सही आहार और एक्सरसाइज रूटीन को शामिल करने से ब्लड शुगर लेवल काफी हद तक कम हो सकता है। अगर स्थिति में सुधार नहीं मिल रहा है, तो एक बार डॉक्टर की मदद लें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...