Organic Skincare Routine: त्वचा की देखभाल करना बेहद जरूरी है जबकि इसके लिए सही स्किन केयर रूटीन ढूंढना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। मार्केट में कई तरह के प्रोडक्ट उपलब्ध होते हैं लेकिन उनमें काफी मात्रा में केमिकल मिले होते हैं, जिनका अगर लंबे समय तक इस्तेमाल किया जाए तो यह आपकी स्किन को हानि भी पहुंचा सकते हैं तो अगर आप धूप या प्रदूषण के संपर्क में ज्यादा रहती हैं और आपकी स्किन बेजान, काली और रूखी पड़ गई है तो आप कुछ ऑर्गेनिक स्टेप्स की मदद से स्किन से जुड़ी सभी समस्याओं से निपट सकती हैं। अगर आप अपनी स्किन केयर रूटीन में शामिल होने वाले प्रोडक्ट के लिए ज्यादा पैसे खर्च करना नहीं चाहती हैं और आपको नेचुरली निखार चाहिए तो आपके लिए यह 7 स्टेप्स ऑर्गेनिक स्किन केयर रूटीन बेहतर साबित होगा।
Also read: ओवल फेस के लिए ऐसे करें स्टेप-बाई-स्टेप मेकअप, नहीं होगी कोई भी भूल: Oval Face Makeup Ideas
स्टेप 1- फेस क्लींजिंग

किसी भी स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए क्लींजिंग करना बेहद जरूरी होता है। अपनी त्वचा की अशुद्धियों से छुटकारा पाने और इसे हाइड्रेटिंग रखने के लिए माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें। ऐसा करके अपनी स्किन को सॉफ्ट और फ्रेश महसूस करा सकते हैं।
स्टेप 2- एक्सफोलिएशन
वीकली स्किन केयर रूटीन में एक्सफोलिएशन को जरूर शामिल करना चाहिए। इससे फ्रेश, ग्लोइंग और निखरी हुई त्वचा मिलती है। सप्ताह में 2 से 3 बार स्किन को एक्सफोलिएट अवश्य करें। इससे डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद मिलती है और चिकनी चमकदार त्वचा प्राप्त होती है।
स्टेप 3- टोनिंग
ज्यादातर लोग इस स्टेप को अनदेखा कर देते हैं लेकिन यह आपकी स्किन केयर रूटीन में बड़ा बदलाव लाने का काम करता है। तो अभी से आप अपने डेली स्किन केयर रूटीन में टोनर को शामिल करें। यह आपकी स्किन के पीएच लेवल को भी बैलेंस करता है और इनमें नमी भरकर इसे शांत करता है। एक अच्छी क्वालिटी वाले टोनर का इस्तेमाल करें, जिससे आपके स्किन पोर्स क्लीन होंगे और इनमें कसाव आएगा।
स्टेप 4- फेस जेल
काफी कम लोग जानते हैं कि सुंदर, मुलायम और खूबसूरत त्वचा के लिए फेस जेल स्टेप काफी कारगर हो सकता है। आप महंगे फेस जेल को खरीदने के बजाय घर पर ही एलोवेरा जेल से अपने त्वचा को मॉइश्चराइज और रिपेयर कर सकती हैं। इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर आपको स्टनिंग और जवां त्वचा मिल सकती हैं।
स्टेप 5- मॉइश्चराइजिंग
त्वचा को पोषण देने और इनमें नमी बनाए रखने के लिए अपनी स्किन टाइप के हिसाब से मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। यह स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। अगर आपकी त्वचा अधिक रूखी और बेजान है तो आप फ्रेश एलिमेंट्स की हाइड्रेट ओवरनाइट मॉइस्चराइजर क्रीम का इस्तेमाल करें। इससे आपको काफी रिलैक्स महसूस होगा।
स्टेप 6- सन प्रोटक्शन

रोजाना सनस्क्रीन का इस्तेमाल करके आप अपनी त्वचा को सूर्य की युवी किरणों से होने वाली क्षति से बचा सकते हैं। अच्छे परिणाम के लिए हर 2 घंटे में सनस्क्रीन को अप्लाई करें। खासकर जब आप धूप सेंक रहे हो। अच्छे एसपीएफ वाले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करके आप UVA और UVB किरणों से पूरे दिन अपनी स्किन को सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं> इससे आपकी त्वचा सुरक्षित और चमकदार बनी रहेगी।
स्टेप 7- फेस मास्क
आप अपनी त्वचा को यंग और आकर्षक बनाने के लिए फेस मआस्क अप्लाई कर सकती हैं। इसके लिए आप टर्मरिक हनी फेस बना सकती हैं। इसके लिए शहद, दही और चुटकी भर हल्दी को अच्छी तरीके से मिक्स करकरे फेस पैक तैयार करें और इसे 10 से 15 मिनट अपने अपने चेहरे पर रहने दें। फिर इसे सादे पानी से धो लें। यह सभी चीजें। आपकी डल स्किन को रिपेयर करके इनमें चमक लाने में मदद करेंगी।
