Oval Face Makeup Ideas: हर किसी के फेस का शेप अलग-अलग होता है। चेहरे का आकार जिस तरह का होता है। मेकअप भी उसी के हिसाब से करना सही माना जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए अगर मेकअप अप्लाई किया जाए तो परफेक्ट लुक क्रिएट किया जा सकता है। हर चेहरे के आकार की कुछ कमियां और खूबियां होती हैं और मेकअप करते समय इस बात को ध्यान में रखना चाहिए कि खामियों को किस तरीके से छुपाया जा सके और खूबियों को कैसे उजागर किया जाए। इसी तरह ओवल शेप वाले चेहरे का मेकअप करना थोड़ा मुश्किल माना जाता है और इस फेस शेप को लेकर कुछ डर और भ्रांतियां भी हैं। ऐसे में बेफिक्र होकर आसानी से मेकअप करने के लिए कुछ टिप्स और स्टेप बाय स्टेप मेकअप गाइड को फॉलो किया जा सकता है।
स्टेप 1- नेचुरल फाउंडेशन

अगर आपका भी चेहरा ओवल शेप का है तो आपको एक ऐसा फाउंडेशन खरीदना चाहिए, जो आपकी स्किन टोन से मिलता जुलता हो। फाउंडेशन का उपयोग आपकी स्किन कलर पर निर्भर करता है ना कि आपके फेस शेप पर। इसलिए फाउंडेशन सुनते समय फेस शेप को ध्यान न रखते हुए आपको अपनी स्किन टोन का ध्यान रखना है, जिसके अनुसार ही मेकअप फाउंडेशन का चुनाव करना चाहिए।
स्टेप 2- ओवल शेप के लिए परफेक्ट आई लुक
ओवल शेप के लिए अपनी आंखों पर क्रीमी आईशैडो का इस्तेमाल करें और पलकों को मोटी और घना दिखाने के लिए इन पर दो कोट मस्कारा वैंड से अप्लाई करें। इससे आंखें उभरी हुई और आकर्षक नजर आएंगी।
स्टेप 3- ब्रॉन्जर का उपयोग
अपने मेकअप को खूबसूरती से निखारने के लिए ब्रॉन्जर का इस्तेमाल जरूर करें। इसके लिए जोरदार रंगों को चुन सकती हैं लेकिन इसे काफी कम मात्रा में ही उपयोग करें। ज्यादा मोटी परत लगाने से आपका पूरा लुक खराब हो सकता है। ओवल फेस के लिए गालों पर बस थोड़ा सा ब्रॉन्जर टचअप की जरूरत होती है।
स्टेप 4- हाइलाइटर और ब्रॉन्जर शेड में रखें फर्क

ओवल फेस के लिए भूलकर भी एक ही शेड के हाइलाइटर और ब्रॉन्जर का उपयोग न करें और अगर आप डीप कलर ब्रॉन्जर का यूज कर रही हैं तो इसके साथ लाइट कलर के हाइलाइटर का इस्तेमाल करें। कुल मिलाकर ब्रॉन्जर और हाइलाइटर के बीच कंट्रास्ट होना जरूरी है। माथे और चिन जैसे फीचर्स को निखारने के लिए इन हिस्सों पर हाइलाइटर जरूर अप्लाई करें।
स्टेप 5- फेस कंटूरिंग
वैसे तो ओवल फेस शेप की जॉलाइन गोलाकार होती है लेकिन इन लोगों का चेहरा थोड़ा लंबा होने के साथ फोरहेड एरिया ज्यादा चौड़ा होता है और यह देखने में पहले से ही नेचरली कंटूर होता है। इसलिए ऐसे फेस शेप वाले लोगो के लिए मेकअप के दौरान कंटूरिंग पर ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं होती है। ऐसे में फेस के कॉर्नर, कानों के बीच और चिकबोन्स के नीचे डीप कंटूरिंग शेड लगाएं।
स्टेप 6- परफेक्ट लिप मेकअप
ओवल फेस शेप वाली लड़कियों के मेकअप के लिए हाई ग्लॉस डार्क शेड लिपस्टिक या स्पार्कल को अपने होठों पर अप्लाई करके ड्रैमेटिक लुक पा सकती हैं। लेकिन लिप ग्लॉस ओवल शेप चेहरे पर किसी भी अन्य हाई इम्पैक्ट लिपस्टिक की तुलना में ज्यादा अच्छा लगता है। वहीं लिप मेकअप को हाईलाइट करने के साथ ही अपने आई मेकअप को सिंपल ही रखें।
