Neeraj Chopra Net Worth: भारत के नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक 2024 में जैवलिन थ्रो इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। भले ही नीरज गोल्ड मेडल अपने नाम नहीं कर पाए लेकिन इस ओलंपिक में अपने दूसरे प्रयास में 89.45 मीटर का थ्रो कर उन्होंने भारत का पहला सिल्वर मेडल जीत लिया है। नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन थ्रो के माध्यम से भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था। किसान के घर पैदा हुआ यह खिलाड़ी आज करोड़ों का मालिक है। नीरज चोपड़ा का अपने गांव में आलीशान घर और महंगी गाड़ियां हैं। आईए जानते हैं इस खिलाड़ी के घर और संपत्ति के बारे में सबकुछ।
नीरज चोपड़ा एक भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीट हैं। नीरज किसान परिवार में पैदा हुए और बचपन से उनके परिवार वालों ने उनके सपने को पूरा करने के लिए सपोर्ट किया। हरियाणा के पानीपत शहर के खंद्र गांव में नीरज चोपड़ा का जन्म हुआ और उन्होंने अपनी पढ़ाई भी खंद्र गांव से ही की है। सीमित संसाधनों में पल- बड़े नीरज ने पढ़ाई में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने जालंधर में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से बीए किया। कड़ी मेहनत के चलते नीरज चोपड़ा ने जैवलिन में एक सफल करियर बनाया। पानीपत स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में जैवलिन थ्रोअर जयवीर चौधरी ने नीरज के टैलेंट को पहचाना और उनके कोच बने नीरज राजपूताना राइफल्स में जूनियर कमीशन ऑफिसर के पद पर हैं और नायब सूबेदार भी हैं। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा की फैन फॉलोइंग काफी बड़ी और उनकी ब्रांड वैल्यू भी जबरदस्त रूप से बढ़ गई। नीरज के नेटवर्थ में काफी बढ़ोतरी हुई है। आज वह देश के सबसे रिच एथलीट्स में जाने जाते हैं।
नीरज चोपड़ा नेटवर्थ
वह हर महीने 30 लाख रुपए की कमाई कर लेते हैं। यानी कि उनकी एनुअल इनकम चार करोड़ के आसपास है। यह खिलाड़ी ब्रांड एंडोर्समेंट की वजह से सबसे ज्यादा कमाई करते हैं। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद उन्हें हरियाणा गवर्नमेंट की तरफ से 6 करोड रुपए पंजाब सरकार की तरफ से 2 करोड़ रुपए भारतीय रेलवे ने 3 करोड़ और बीजू’एस ने 2 करोड रुपए का फंड मिला। साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स और बीसीसीआई ने भी एक-एक करोड रुपए दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नीरज चोपड़ा की नेटवर्थ 4.5 मिलियन डॉलर है। ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल जीतने के बाद यह वेल्थ और भी बढ़ती नजर आएगी।
तीन मंजिला आलीशान बंगला
अपने खंडरा गांव में नीरज चोपड़ा का तीन मंजिला आलीशान बांगला है। वहीं नीरज चोपड़ा का कार कलेक्शन भी बेहद इंप्रेसिव है। उनके पास एक रेंज रोवर स्पोर्ट गाड़ी है, जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ रुपए है। वहीं फोर्ड मुस्तांग जीटी, जिसकी कीमत लगभग साढे 93 लाख और एक टोयोटा फॉर्च्यूनर, जिसकी कीमत 40 से 50 लाख की है। इसके साथ ही नीरज चोपड़ा को मोटरसाइकिल का भी पीरियड शौक है। नीरज चोपड़ा के पास हार्ले डेविडसन 1200 रोडस्टर, जो कि बहुत लग्जरियस बाइक है और जिसकी कीमत 11 लाख के आसपास है। वहीं देसी नीरज चोपड़ा के पास बजाज पल्सर 220f है, जिसकी कीमत 1 लाख के लगभग है।
नीरज चोपड़ा बहुत लग्जरियस और महंगे ब्रांड एंडोर्समेंट से काफी पैसे कमाते हैं। नाइक,गेटोरेड ,अंडर आर्मर, ओमेगा और प्रोक्टर एंड गैंबल जैसे फेमस ब्रांड से इनकी भरपूर कमाई होती है।
