नेशनल कपल डे पर अपने पार्टनर को दें ये 5 सरप्राइज
कपल्स के लिए अपने पार्टनर को खुश करने और अपनी प्यारी जोड़ी को सेलिब्रेट करने का एक और खास दिन है नेशनल कपल डे, जिसे हर कपल को साथ में जरूर सेलिब्रेट करना चाहिएI
National Couple Day Celebration Ideas: हर कपल वैलेंटाइन डे हो या फिर जन्मदिन व शादी की सालगिरह, अपने पार्टनर को खुश करने के लिए सरप्राइज प्लान करना पसंद करते हैं, ताकि उनके पार्टनर को खास होने का एहसास होI कपल्स के लिए अपने पार्टनर को खुश करने और अपनी प्यारी जोड़ी को सेलिब्रेट करने का एक और खास दिन है नेशनल कपल डे, जिसे हर कपल को साथ में जरूर सेलिब्रेट करना चाहिए, ताकि उनके बीच का प्यार कभी कम ना होI
आपको बता दें कि हर साल 18 अगस्त को नेशनल कपल डे सेलिब्रेट किया जाता हैI इस बार आप भी अपने पार्टनर के साथ कपल डे सेलिब्रेट करिए और उन्हें खुश करिएI अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि आप नेशनल कपल डे पर अपने पार्टनर के लिए क्या करें, तो आप इन 5 तरीकों की मदद लेकर अपने पार्टनर को सरप्राइज दे सकते हैंI
Also read:पार्टी में देना चाहते हैं कपल गोल, तो अपनाएं ये 5 तरीके
पार्टनर को सरप्राइज ट्रिप पर ले जाएं

नेशनल कपल डे सेलिब्रेट करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने पार्टनर को सरप्राइज ट्रिप पर घुमाने के लिए लेकर जाएँI आप एक-दो दिन के लिए अपने आस-पास के अच्छे स्थान पर घूमने के लिए जाएँI अगर आपको छुट्टी लेने में दिक्कत आ रही है तो आप इस दिन अपने शहर में भी किसी खास स्थान पर घूमने के लिए जा सकते हैं और पूरा दिन अपने पार्टनर के साथ एन्जॉय करते हुए बिता सकते हैंI
पार्टनर को दें प्यारे-प्यारे कॉम्प्लिमेंट

आजकल कपल्स एकदूसरे से प्यार तो करते हैं, लेकिन एकदूसरे को कॉम्प्लीमेंट देने में बहुत ज्यादा कंजूसी दिखाते हैं, इसलिए आप इस नेशनल कपल डे अपने पार्टनर को प्यारे-प्यारे कॉम्प्लीमेंट देकर खुश करेंI आपका ऐसा करना उनके लिए एक रोमांटिक सा सरप्राइज होगा, जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा नहीं होगाI
कपल स्पा डे प्लान करें

आप नेशनल कपल डे को खास बनाने और पार्टनर को सरप्राइज देने के लिए कपल स्पा डे भी प्लान कर सकते हैंI यह प्लान आप दोनों के लिए वाकई रिलैक्स भरा होगा, जहाँ आप दोनों स्पा का आनंद ले पाएंगे और एकदूसरे के साथ समय भी बिता पाएंगेI साथ ही कपल स्पा पैकेज बुक करने पर आपको डिस्काउंट भी मिलेगा, जिससे आप स्पा का मजा लेते हुए पैसे भी बचा पाएंगेI
सोशल मीडिया पर पोस्ट करें फोटो

आज हर कपल चाहता है कि लोग सोशल मीडिया पर उनकी जोड़ी की तरफ करें और उनकी फोटो को लाइक करें, तो बस और क्या नेशनल कपल डे पर अपने पार्टनर के साथ अपनी प्यारी सी फोटो अपलोड करके पार्टनर के लिए एक प्यारा सा मैसेज लिखेंI आपका ये क्रिएटिव अंदाज़ पार्टनर को पसंद आएगा ही, साथ ही लोग भी आपकी जोड़ी की खूब तारीफ करेंगेI
पार्टनर के लिए बनाएं खाने में स्पेशल

नेशनल कपल डे पर आप अपने पार्टनर को खुश करने के लिए उनका पसंदीदा खाना खुद से बनाएं और उन्हें अपने हाथों से खिलाएंI यकीन मानिए आपका ये सिंपल अंदाज़ आपके पार्टनर को बहुत पसंद आएगा और वे इस दिन को हमेशा याद भी रखेंगेI
