मानसून के मौसम में घूमने लायक 7 राष्ट्रीय उद्यान: Monsoon Safari Destinations
Monsoon Safari Destinations

मानसून में सफारी का अनुभव

मानसून के समय तो इसकी सुंदरता और भी ज़्यादा निखर जाती है। इस जगह पर 100 से ज़्यादा राष्ट्रीय उद्यान हैं और हर एक का अपना अलग आकर्षण है।

Monsoon Safari Destinations: हमारे देश भारत में पर्यावरण और वन्यजीव विविधता की भरमार है, जिसकी वजह से यह प्रकृति प्रेमियों का स्वर्ग कहा जाता है। मानसून के समय तो इसकी सुंदरता और भी ज़्यादा निखर जाती है। इस जगह पर 100 से ज़्यादा राष्ट्रीय उद्यान हैं और हर एक का अपना अलग आकर्षण है। ये जानवरों को प्राकृतिक आवास देने के साथ घूमने और देखने वाले सैलानियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहते हैं।

Also read : Travel: भारत के ये राष्ट्रीय उद्यान मानसून के दौरान बंद रहेंगे

Monsoon Safari Destinations
Corbett National Park

हिमालयी राज्य उत्तराखंड में स्थित कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान हमारे देश के शीर्ष राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है। इस उद्यान को 1936 में ब्रिटिश बाघ शिकारी जिम कॉर्बेट द्वारा स्थापित किया गया था। यह भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान और एक प्रसिद्ध बाघ अभयारण्य भी है। इस जगह पर घूमने, जीव जंतु देखने के अलावा सफ़ारी का आनंद लिया जा सकता है। 

Kaziranga National Park
Kaziranga National Park, Assam

असम में स्थित काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान हमारे देश भारत का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान है जो लुप्तप्राय एक सींग वाले गैंडे का प्राकृतिक आवास है। इस जगह पर गैंडों के अलावा आप हाथी, भैंस और कई अन्य जानवर भी देख सकते हैं। ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर स्थित इस उद्यान में हाथी की सवारी करके या फिर पैदल घूम सकते हैं। 

Sundarbans National Park
Sundarbans National Park, West Bengal

मैंग्रोव जंगलों के बीच स्थित सुंदरबन नेशनल पार्क को अपनी अलहदा ख़ूबसूरती और शक्तिशाली रॉयल बंगाल टाइगर की वजह से जाना जाता है। इस उद्यान तक पहुंचने का एकमात्र साधन नाव है। लेकिन इस दौरान जो दृश्य देखने को मिलते हैं उसका अनुभव आप कभी नहीं भूल पाएँगे। इस जगह को साहसिक पर्यटन के लिए भी जाना जाता है। 

Gir Wildlife Sanctuary
Gir Wildlife Sanctuary, Gujarat

गुजरात में स्थित गिर वन्यजीव अभयारण्य को अपनी ख़ूबसूरती के लिए जाना जाता है। यह एशियाई शेरों का एकमात्र प्राकृतिक घर है। इस जगह पर आपको तेंदुए, चिंकारा, नीलगाय और सांभर हिरण जैसे जानवर भी देखने को मिलेंगे। इस जगह पर जीवों की 300 से भी कहीं ज़्यादा प्रजातियां पायी जाती हैं। यह पक्षियों को देखने के लिए भी आदर्श है।

Ranthambore National Park
Ranthambore National Park, Rajasthan

राजस्थान में स्थित रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान भारत के सबसे लोकप्रिय राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है। यह अपने यहाँ पाए जाने वाले राजसी बाघों के लिए जाना जाता है। यह पार्क अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ साथ अपने समृद्ध इतिहास के लिए भी जाना जाता है। बनास और चंबल नदी से घिरे इस पार्क में प्राचीन रणथंभौर किला भी स्थित है। 

Periyar National Park
Periyar National Park, Kerala

केरल में स्थित पेरियार नेशनल पार्क को अपनी प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता के लिए जाना जाता है। इस जगह पर जंगलों के बीच एक शानदार कृत्रिम झील भी बहती है, जो इसे कृत्रिम झील वाला एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान बनाती है। इस जगह पर आकर आप पश्चिमी घाट की ख़ूबसूरती का भी बहुत अच्छी तरह से दीदार कर सकते हैं। 

Mudumalai National Park, Tamil Nadu
Mudumalai National Park, Tamil Nadu

तमिलनाडु में स्थित मुदुमलाई राष्ट्रीय उद्यान कर्नाटक और केरल राज्य के साथ अपनी सीमा साझा करता है। यह उद्यान अपने मनमोहक परिदृश्य के लिए जाना जाता है। इस जगह पर वनस्पतियों और जीवों के बीच बहुत ही ज़्यादा  विविधता पायी जाती है। इस जगह पर आपको जीवों की सैकड़ों प्रजातियाँ देखने को मिलेंगी। 

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...