इन लोगों में शारीरिक संबंध बनाने की नहीं होती है इच्छा, जानिए क्यों?
Physical Relations : कुछ लोगों में शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जागृत नहीं होती है। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह-
Physical Relation Desire Problem: पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूती देने के लिए प्यार और विश्वास जितना जरूरी होता है, उतना समय-समय पर शारीरिक संबंध बनाना भी जरूरी होता है। शारीरिक संबंध बनाना कोई गलत नहीं होता है। लेकिन कुछ लोगों को इस विषय पर बात करने में परेशानी होती है। वहीं, धीरे-धीरे रिश्ते में करवाहटें आने लगती हैं। हालांकि, कुछ लोगों में शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा नहीं होती है। इसके पीछे कई वजह हो सकती हैं, जिसमें शारीरिक और मानसिक दोनों ही कारण शामिल हैं। आइए जानते हैं किन वजहों से लोगों को शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा नहीं होती है?
Also read: प्रेगनेंसी से पहले और दौरान ये है दीपिका पादुकोण की फिटनेस का राज
हार्मोनल बदलाव

हार्मोनल बदलाव की वजह से कई बार लोगों में शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा खत्म हो जाती है। इस स्थिति को लैक ऑफ लिबिडो कहते हैं। यह महिला और पुरुष दोनों में होती है। बता दें कि हार्मोन में असंतुलित होने पर शरीर के कई टिश्यूज तक ब्लड फ्लो बेहतर नहीं होता है, जिसकी वजह से सेक्सुअल एक्टिविटी पर असर पड़ सकता है।
ओवरएक्टिव ब्लैडर हो सकता है कारण

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, कुछ महिलाओं को इंटरकोर्स के दौरान काफी ज्यादा यूरिन डिस्चार्ज होता है, जिसकी वजह से उन्हें काफी अजीब सा महसूस होता है। ऐसे में वे शारीरिक संबंध बनाने से काफी डरती हैं। इसलिए धीरे-धीरे उनकी सेक्स करने की इच्छा पूरी तरह से समाप्त हो जाती है।
मानसिक स्थिति

कई बार सेक्स करने की इच्छा न होने का कारण मानसिक स्थिति हो सकती है। तनाव या फिर डिप्रेशन का शिकार लोगों को भी सेक्स करने की इच्छा खत्म हो जाती है। अगर आपको भी ऐसा महसूस हो रहा है, तो ऐसी स्थिति में एक बार मेंटल हेल्थ की जांच कराएं। ताकि स्थिति में सुधार हो सके।
रिश्ते में खटास
कई बार रिश्तों में खटास की वजह से सेक्स न करने की इच्छा का कारण बनती हैं। इसलिए अपने आपसी रिश्ते को मजबूत करने की कोशिश करें, ताकि आपका फिजिकल रिलेशनशिप अच्छा हो सके।
नींद की कमी

नींद की कमी के कारण भी एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे सेक्स हार्मोन में अवरुद्ध उत्पन्न होता है, जिसकी वजह से सेक्स करने की इच्छा खत्म हो जाती है। इसलिए रात के समय कम से कम 8 से 9 घंटे की नींद जरूर लें। ताकि आपके सेक्स करने की इच्छा खत्म न हो।
