Overview:
हेल्दी लाइफस्टाइल, बैलेंस डाइट और वर्कआउट के कारण दीपिका हमेशा से ही फिट रही हैं। उनके फिटनेस रूटीन में जिम शामिल है। वह घंटों जिम में पसीना बहाती हैं।
Deepika Pregnancy Fitness: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेज में से एक दीपिका पादुकोण अपनी एक्टिंग के साथ ही फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। बहुत जल्द मम्मी बनने जा रही दीपिका अपने प्रेगनेंसी टाइम को भी भरपूर एंजॉय कर रही हैं और इस दौरान वह हेल्थ के साथ काम भी फोकस कर रही हैं। कई इवेंट्स में दीपिका ने अपने प्रेगनेंसी ग्लो से सभी का दिल जीत लिया है। 38 साल की यह एक्ट्रेस एनर्जी से भरी हुई नजर आती है। ऐसे में ये कहना बिलकुल गलत नहीं होगा कि यह ब्यूटिफुल एक्ट्रेस प्रेगनेंसी से पहले जितनी फिट थी, उतनी ही फिट आज भी है। आखिर क्या है दीपिका पादुकोण की फिटनेस का राज चलिए जान लेते हैं।
Also read: 21 दिन में 13 किलो वजन कम करके सुर्खियों में आया युवक, जानें कैसे हुआ ये चमत्कार: Water Fasting News
प्रेगनेंसी से पहले दीपिका का फिटनेस मंत्र
हेल्दी लाइफस्टाइल, बैलेंस डाइट और वर्कआउट के कारण दीपिका हमेशा से ही फिट रही हैं। उनके फिटनेस रूटीन में जिम शामिल है। वह घंटों जिम में पसीना बहाती हैं। दीपिका के फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला हैं। इस मशहूर सेलिब्रिटी ट्रेनर ने दीपिका के वर्कआउट सेशन में कई सारी एक्सरसाइज को शामिल किया है। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के लिए दीपिका लंज, स्क्वाट, पुशअप और वेट लिफ्टिंग करना पसंद करती थीं। फिल्म ‘कल्कि 2898’ एक्ट्रेस को इन सभी से मसल बिल्डअप में मदद मिलती थी। साथ ही इससे मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है, जिससे वेट लॉस होता है।
कार्डियो एक्सरसाइज पर भी फोकस
प्रेगनेंसी के पहले दीपिका नियमित तौर पर कार्डियो एक्सरसाइज करना पसंद करती थीं। इससे कैलोरी तेजी से बर्न होेने के साथ ही हार्ट भी हेल्दी रहता है। साइकलिंग, रनिंग, स्विमिंग उनकी फेवरेट कार्डियो एक्सरसाइज में शामिल थीं। इंटेंस वर्कआउट की शौकीन दीपिका पिलेट्स को भी काफी इंपोर्टेंट मानती हैं। इससे मसल्स मजबूत होती हैं और बॉडी का बैलेंस बनता है। अगर आप भी दीपिका की तरह फिटनेस की चाहत रखती हैं तो किक बॉक्सिंग को भी अपने वर्कआउट का हिस्सा बनाएं। बैडमिंटन की शौकीन दीपिका अपने गेम के लिए भी रोज समय निकालना नहीं भूलती थीं। इन सभी के कारण उन्हें टोन बॉडी मिली।
प्रेगनेंसी के दौरान दीपिका का वर्कआउट रूटीन
हाल ही में कई इवेंट्स में नजर आई दीपिका पादुकोण काफी हेल्दी और हैप्पी नजर आ रही हैं। हालांकि इस दौरान उनके वर्कआउट को लेकर कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिली। लेकिन ये जरूर है कि इस दौरान भी यह एक्ट्रेस हल्की एक्सरसाइज और योग नियमित रूप से करती है। वॉकिंग, प्रेगनेंसी योग और मॉडिफाइड वेट लॉस एक्सरसाइज इस समय बेस्ट रहती हैं। इस दौरान स्ट्रेस मैनेजमेंट पर भी फोकस करना चाहिए। अगर आपको थकान महसूस हो तो काम से छोटा सा ब्रेक लेकर आराम करें। आपको बता दें कि प्रेगनेंसी के दौरान गर्भवती महिला को हमेशा डॉक्टर की सलाह से ही वर्कआउट शुरू करना चाहिए। साथ ही किसी प्रोफेशनल की देखरेख में ही आपको एक्सरसाइज करनी चाहिए।
डाइट पर देती हैं खास ध्यान
बात चाहे प्रेगनेंसी से पहले की हो या बाद की दीपिका अपनी डाइट पर हमेशा से ही पूरा ध्यान देती हैं। बैलेंस डाइट उनकी फिटनेस का सीक्रेट है। दीपिका हमेशा से ही हेल्दी और डिसिप्लेन लाइफस्टाइल जीना पसंद करती हैं। सेलिब्रिटी डाइटिशियन पूजा मखीजा दीपिका की डायटीशियन हैं। प्रेगनेंसी के दौरान दीपिका अपनी डाइट का विशेष ध्यान रख रही हैं। सुबह जल्दी उठने वाली दीपिका अपने दिन की शुरुआत गुनगुने नींबू पानी से करती हैं।
दिनभर में लेती हैं कई मील
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका की डाइट में कई छोटे-छोटे मील्स शामिल हैं। वह हर थोड़ी देर में एक छोटा मील लेती हैं। हालांकि दिन में 3 बार वह भरपेट भोजन करती हैं यानी लार्ज मील लेती हैं। दीपिका साउथ इंडियन फूड पसंद करती हैं। उनके ब्रेकफास्ट में इडली, डोसा, अंडे, बादाम के साथ ही दूध भी शामिल होता है। एक्ट्रेस अपनी डाइट में लीन प्रोटीन जैसे दालें, मल्टीग्रेन अनाज और फिश भी शामिल करती हैं। इससे उन्हें भरपूर पोषण मिलता है। वह विटामिन और मिनरल्स से भरपूर फल और सब्जियां खाना नहीं भूलती हैं। यह उनकी डाइट का अहम हिस्सा हैं।
