बरसात में भीगे बालों से आ रही है बदबू? इन उपायों से करें इसका इलाज: Smelly Hair Remedy
Smelly Hair Remedy

बरसात में भीगे बालों से आ रही है बदबू? इन उपायों से करें इसका इलाज

Smelly hair : मानसून में बालों से आने वाली गंध को कम करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

Smelly Hair Remedy: झमाझम बारिश में गर्मागर्म पकौड़े खाना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन इस सीजन में कई तरह की परेशानियां भी होने की संभावना होती है। मुख्य रूप से स्किन और बालों से जुड़ी परेशानियां काफी ज्यादा होती हैं। कुछ लोग इस सीजन में अपने चिपचिपे बालों से काफी ज्यादा परेशान रहते हैं। चिपचिपे बालों के कारण कई बार बालों से बदबू भी आने लगती है। अगर आप मॉनसून में अपने बालों से आने वाली बदबू से परेशान हैं, तो इस स्थिति में आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से इसका इलाज कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके इलाज?

Also read: अपनी स्किन टाइप को ध्यान में रखते हुए इस तरह बनाएं दही फेस मास्क

Smelly Hair Remedy
honey

बारिश में बालों से आने वाली बदबू को कम करने के लिए शहद और दालचीनी का प्रयोग करना काफी हेल्दी हो सकता है। इससे बालों का चिपचिपापन भी कम हो सकता है। इसके लिए सबसे पहले 1 चम्मच दही में थोड़ा सा दालचीनी मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें 1 कप पानी डालकर इसे अपने बालों पर लगाएं। इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें। इससे बालों से आने वाली गंध को कम किया जा सकता है।

Apple Cider Vinegar
Apple Cider Vinegar

बालों से आने वाली दुर्गंध को कम करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर का प्रयोग करें। इसके लिए सबसे पहले 1 से 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर लें। इसमें आधा कप करीब ठंडा पानी मिक्स कर लें। इसके बाद इससे अपने बालों को धोएं। इससे आपके बालों से आने वाली गंध काफी हद तक कम हो सकती है।

Baking Soda
Baking Soda

बेकिंग सोडा बालों से आने वाली गंध को कम कर सकता है। यह हमारे बालों के लिए एंटीडोट की तरह कार्य कर सकता है। इसके अलावा इसकी मदद से बालों के अतिरिक्त ऑयल को कम की जा सकती है। बालों में इसका प्रयोग करने के लिए सबसे पहले 1 चम्‍मच बेकिंग सोडा लं, इसमें थोड़ा सा पानी मिक्‍स कर लें। इसके बाद इस पेस्‍ट को अपने बालों में लगाएं। इससे बालों की दुर्गंध कम हो सकती है।

lemon
lemon

नींबू का रस बालों में लगाने से बालों से आने वाली दुर्गंध को कम की जा सकती है। इसका प्रयोग करने के लिए नींबू के रस को पानी में घोल लें। इसके बाद इस पानी को बालों में डालकर अपने बालों में लगाएं। इससे आपके बालों से आने वाली गंध को कम किया जा सकता है। साथ ही यह बालों क्लीन भी कर सकता है।

मॉनसून में बाल भीग जाने पर आने वाली गंध को दूर करने के लिए आप इन आसान से उपायों का सहारा ले सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। हालांकि, अगर आपको इन में से किसी भी चीज से एलर्जी है, तो ऐसे में एक बार एक्सपर्ट की सलाह लें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...