Om Chant Benefits
Om Chant Benefits

Overview: ओम मंत्र का जाप करने के अद्भुत फायदे

ओम मंत्र को हिंदू धर्म में एक प्रतिष्ठित मंत्र माना जाता है और इसका जाप करने से कई आध्यात्मिक और शारीरिक फायदे हो सकते हैं जो आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे तो चलिए जानते हैं।

Om Chant Benefits: ओम को सनातन धर्म में एक प्रभावशाली शब्द माना जाता है। ओम का उच्चारण करते समय तीन अक्षरों की ध्वनि निकलती है। इन तीनों अक्षरों में त्रिवेदी यानी ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है। इसलिए किसी भी मंत्र से पहले ओम शब्द का उच्चारण जरूर किया जाता है। वैसे तो ओम शब्द सुनने में बहुत छोटा लगता है। लेकिन ऐसा माना जाता है कि इसमें आध्यात्मिक और रचनात्मक शक्ति होती है।

इतना ही नहीं ओम को ब्रह्मांड की पहली ध्वनि भी कहा जाता है। इसके जाप से अनेक फायदे मिलते हैं। यदि ओम मंत्र का जाप सही से किया जाए, तो वे शरीर को सकारात्मकता, शांति और ऊर्जा से भर देता है। ओम मंत्र को हिंदू धर्म में एक प्रतिष्ठित मंत्र माना जाता है और इसका जाप करने से कई आध्यात्मिक और शारीरिक फायदे हो सकते हैं जो आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे तो चलिए जानते हैं।

ओम मंत्र का जाप करने के अद्भुत फायदे

Different Benefits of Om Chant
Different Benefits of Om Chant

मानसिक शांति

तनाव आज के समय की सबसे बड़ी और चिंताजनक समस्या है। तनाव को रोकने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं लेकिन उन्हें किसी भी उपचार से कोई खास फायदा नहीं मिलता है। तनाव को दूर करने के लिए ओम मंत्र का जाप करना महत्वपूर्ण हैं। ओम मंत्र का जाप करने से मानसिक चिंता और तनाव कम हो जाता है। मेडिटेशन के दौरान इस मंत्र का जाप करने से मन को शांति मिलती है।

आध्यात्मिक विकास

जितना मांनसिक विकास और शारीरिक विकास जरुरी हैं उतना ही आध्यात्मिक विकास भी जरुरी हैं। ओम का जाप आध्यात्मिक विकास में मदद कर सकता है और व्यक्ति को अपने आध्यात्मिक परिपूर्णता की दिशा में आगे बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। ओम जाप करने से फोकस अच्छा बनता है।

सकारात्मकता

अगर सही ढंग से पूरा ध्यान लगाकर ओम का जाप किया जाए तो इससे आपको सकारात्मकता, शांति और ऊर्जा की प्राप्ति होती है। ओम का उच्चारण करने से जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और पूरे शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता हैं। इसलिए अगर किसी भी कार्य को सकारात्मकता के साथ किया जाए तो वह सही ढंग से पूरा होता है।

जानें ओम जाप करने का तरीका

शुरुआत में ओम जाप को 108 बार करें। फिर धीरे धीरे आप इसे 200 -250 बार करें। अगर समय की बात की जाये तो ऐसा कहा जाता हैं की ओम जाप करने का सबसे अच्छा समय 6, दोपहर 12 और शाम को 6 बजे का होता हैं। वैसे तो आप इस जाप को मन चाहे समय पर मन चाहे जितनी बार भी कर सकते हैं।

Subscribe GL

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...