टी टाइम को हेल्दी बनाने के लिए ट्राई करें 3 डायबिटीज फ्रेंडली कुकीज रेसिपीज: Diabetes Friendly Cookies Recipes
Diabetes Friendly Cookies Recipes

टी टाइम को हेल्दी बनाने के लिए ट्राई करें 3 डायबिटीज फ्रेंडली कुकीज रेसिपीज: Diabetes Friendly Cookies Recipes

अगर आप भी डायबिटीज से पीड़ित है, तो आप इन कुकीज को अपनी टी टाइम का हिस्सा बना सकते है।

Diabetes Friendly Cookies Recipes: आजकल अधिकतर लोग डायबिटीज से पीड़ित है। वहीं आजकल लोग कम उम्र में ही लोग इसका शिकार हो रहे है। डायबिटीज होने पर डॉक्टर खानपान पर नियंत्रण रखने के लिए बोलते है। खासकर मीठी चीजों को खाने के लिए माना किया जाता है। ऐसे में लोग अपने टेस्टबड्स को कंट्रोल नहीं कर पाते है। कई बार हम लोग ऐसी चीजें खा लेते है, जिसकी वजह से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। अब हर समय सादा और फीका भी खाने का मन नहीं करता है। इसलिए आज हम आपके लिए डायबिटीज फ्रेंडली कुकीज की रेसिपीज लेकर आए है। इसे आप घर पर बनाकर स्टोर करके रख सकते है। तो चलिए जानते है कुकीज बनाने के बार में।

Also read: 10 मिनट में झटपट तैयार करें पापड़ी चाट, जानें रेसिपी: Papdi Chaat Recipe

Diabetes Friendly Cookies Recipes
Peanut Butter Cookies

सामग्री

  • 1 कप दरदरी पीसी हुई मूंगफली
  • 4 चम्मच पीनट बटर
  • आधा कप दरदरी पीसी हुई खजूर
  • आधा कप किशमिश
  • दरदरी पीसी हुई खुबानी

बनाने का तरीका

  • पीनट बटर कुकीज बनाने के लिए सबसे पहले दरदरी पीसी हुई मूंगफली, पीनट बटर, पीसी हुई किशमिश, खुबानी और खजूर डालें।
  • अब इसे अच्छे से चम्मच की मदद से मिला लें।
  • इसके बाद इस मिश्रण से डो तैयार करें। अब बेकिंग ट्रे में इस मिश्रण से गोल- गोल कुकीज बनाकर रख लें।
  • अब ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट कर लें।
  • फिर इसमें कुकीज को डालकर 12 से 15 मिनट तक बेक कर लें।
  • 20 मिनट के बाद इसे निकाल लें। तैयार है पीनट बटर कुकीज।
  • आप इसे एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके इस्तेमाल करें।
Chocolate Oatmeal Cookies
Chocolate Oatmeal Cookies

सामग्री

  • 2 कप क्रश किए हुए डार्क चॉकलेट
  • 2 कप नारियल या बादाम का दूध
  • 4 कप ओट्स
  • 2 कप क्रश किए हुए नारियल
  • 2 से 3 चम्मच मिक्स सीड्स तिल, अलसी के बीज, सनफ्लावर सीड्स, पंपकिन सीड्स, आदि
  • 1 चम्मच बेकिंग सोडा
  • 2 कप बटर

बनाने का तरीका

  • चॉकलेट ओटमील कुकीज बनाने के लिए सबसे पहले क्रश किए हुए डार्क चॉकलेट, कसा हुआ नारियल, मिक्सड सीड्स, ओट्स और बटर डाल दें।
  • अब इसमें धीरे- धीरे मिलाते हुए डो तैयार कर लें।
  • अब बेकिंग ट्रे में डो की मदद से छोटे- छोटे कुकीज तैयार करके रख लें।
  • इसके बाद ओवन में 20 मिनट तक बेक कर लें।
  • तैयार है चॉकलेट ओटमील कुकीज। आप इसे शाम को चाय और कॉफी के साथ सर्व करें।
Ragi Cookies
Ragi Cookies

सामग्री

  • 2 कप रागी का आटा
  • 1 कप गेहूं का आटा
  • 1 कप गुड़
  • 1 कप बारीक कटे बादाम
  • आधा चम्मच बेकिंग पाउडर
  • 1 कप बटर
  • 1 चम्मच इलायची पाउडर
  • 1 चम्मच दालचीनी पाउडर
  • आधा कप आलमंड मिल्क

बनाने का तरीका

  • रागी कुकीज बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में रागी आटा औऱ गेंहू का आटा डालकर मिला लें।
  • फिर इसमें गुड़ इलायची, दालचीनी पाउडर, इलायची पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर अच्छे मिक्स करें।
  • अब ऊपर से इसमें बटर डाल दें और मिला लें। फिर धीरे- धीरे करके इस मिश्रण में आलमंड मिल्क डालते जाएं और एक स्मूद डो बना लें।
  • फिर इस डो को रेफ्रिजरेटर में डालकर कुछ देर के लिए रख दें।
  • अब इसे रेफ्रिजरेटर से निकाल लें। फिर इस डो की मदद से गोल- गोल और चपटा शेप में कुकीज तैयार करें।
  • इसके बाद एक शीट में बटर पेपर बिछा लें। फिर इस पर सारे कुकीज को रखें।
  • अब प्रीहीट ओवन में कुकीज को डालकर 20 मिनट के लिए बेक करें।
  • तैयार है रागी कुकीज। आप इसे कांच के कंटेनर में डालकर स्टोर करें।