Keratin treatment is a chemical process to straighten hair.
Keratin treatment is a chemical process to straighten hair.

गर्मियों में ऐसे करें हेयर केयर

गर्मियों में बालों का चिपचिपापन कम करने के लिए आप कई असरदार नुस्खों का प्रयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में-

Sticky Hair In Summer : गर्मियों में तेज धूप और उमस से भरी गर्मी के कारण लोगों को काफी ज्यादा पसीना आता है। पसीने की वजह से न सिर्फ स्किन पर बैक्टीरियल परेशानियां होने की संभावना होती है, बल्कि बालों में भी कई तरह की समस्याएं होने की संभावना रहती है। इन परेशानियों में बालों का चिपचिपापन भी शामिल है। गर्मियों में चिपचिपे बालों के कारण आपको काफी ज्यादा अहसज महसूस होता है। कई तरह के शैंपू यूज करने के बावजूद भी बाल काफी ज्यादा चिपचिपे हो जाते हैं। ऐसे में आपको अपने बालों में पसीना आने की परेशानी को कम करने की जरूरत होती है, जिससे बालों का चिपचिपापन कम किया जा सके। आइए जानते हैं बालों की चिपचिपापन कम करने के लिए क्या करें?

बालों में लगाएं मुल्तानी मिट्टी

गर्मियों में अगर आप अपने बालों के चिपचिपेपन से परेशान हैं, तो इस स्थिति में मुल्तानी मिट्टी आपके बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। मुल्तानी मिट्टी बालों में लगाने से आपके बालों को ठंडक मिलती है, जो बालों के पसीने को कम कर सकता है। वहीं, मुल्तानी मिट्टी केमिकल फ्री भी होती है, जिससे आपके स्कैल्प को नुकसान नहीं पहुंचता है। अगर आप चाहते हैं कि गर्मियों में बालों में चिपपिचाहट न रहे, तो सप्ताह में कम से कम 1 बार मुल्तानी मिट्टी जरूर एप्लाई करें।

बालों में लगाएं नींबू का रस

बालों के चिपचिपेपन को कम करने के लिए आप नींबू का रस लगा सकते हैं। नींबू का रस न सिर्फ आपके बालों का चिपचिपापन कम करता है, बल्कि इससे डैंड्रफ की परेशानियां भी काफी हद तक कम की जा सकती हैं। इसके लिए सप्ताह में कम से कम दो बार अपने बालों में नींबू का रस एप्लाई करें।

गुलाबजल का करें प्रयोग

गर्मियों स्कैल्प से काफी ज्यादा पसीना आता है। वहीं, इस सीजन में स्कैल्प से काफी ज्यादा ऑयल भी निकलता है। ऐसे में बाल चिपचिपे हो जाते हैं। इस स्थिति में बालों की बदबू को दूर करने के लिए आप गुलाबजल का प्रयोग कर सकते हैं। गुलाबजल से बालों में बदबू और चिपचिपाहट दूर हो सकती है।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होता है, जो बालों के स्कैल्प को सुरक्षित रखने में आपकी मदद कर सकता है। अगर आपके बाल काफी ज्यादा चिपचिपे हो रहे हैं, तो इस स्थिति में बालों पर फ्रेश एलोवेरा जेल एप्लाई करें। इससे बालों का चिपचिपापन कम होगा। साथ ही बालों में चमक भी आएगी।

दही और बेसन लगाएं

बालों से अतिरिक्त ऑयल हटाने पर चिपचिपापन कम हो सकता है। इसके लिए दही और बेसन का हेयर मास्क आपके बालों के लिए बेस्ट साबित हो सकता है। इस हेयर मास्क को लगाने के लिए 1 चम्मच दही में 1 चम्मच बेसन मिक्स करें। अब इस पेस्ट को अपने बालों पर एप्लाई करें। इसके बाद इसे करीब 20 से 25 मिनट के लिए छोड़ दें। जब हेयर मास्क सूख जाए, तो अपने बालों को सादे पानी से धो लें। इससे बालों का चिपचिपापन कुछ ही दिनों में दूर हो सकता है।

बालों का चिपचिपापन दूर करने के लिए आप इन असरदार नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, अगर आपको इन नुस्खों से अधिक फर्क नजर नहीं आ रहा है, तो इस स्थिति में एक बार हेयर केयर एक्सपर्ट की मदद जरूर लें। ताकि आपकी परेशानी अधिक न बढ़े।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...

Leave a comment