गिरगिट ही नहीं ये जीव भी है रंग बदलने में तेज, पलक झपकते ही पीले से हो जाता है नीला: Scolopendra Changes Colour
Scolopendra Changes Colour

गिरगिट ही नहीं ये जीव भी है रंग बदलने में तेज, पलक झपकते ही पीले से हो जाता है नीला!

Scolopendra changes colour : गिरगिट की तरह अन्य एक और जीव रंग बदल सकता है। आइए जानते हैं इस लेख में-

Scolopendra Changes Colour: रंग बदलना सिर्फ गिरगिट की फितरत नहीं होती है, बल्कि धरती पर कई ऐसे भी जीव हैं, जो रंग बदल सकते हैं। हमारी धरती पर लाखों जीव-जंतु हैं, जिसमें से कुछ ही जीव जंतु के बारे में हम जानते होंगे। कुछ ऐसे जीव-जंतु भी हैं, जिन्हें हम रोज देखते हैं लेकिन उसके बारे में कुछ भी पता नहीं होता है। किताबों और वीडियोज के जरिए हमें कई तरह के जीव के बारे में जानने का मौका मिलता है, लेकिन कई बार इसके इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स को हम नजरअंदाज कर देते हैं। एक ऐसा ही कुछ अजीब जीव है, जिसके बारे में शायद ही आपको मालूम हो। गिरगिट को रंग बदलते आपने कई बार देखा होगा, लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसा जानवर हैं जो अपना रंग बदलते हैं। इस लेख में हम आपको एक ऐसे ही जानवर के बारे में बताएंगे, जो अपना रंग बदलता है। आइए जानते हैं इस जीव के बारे में-

Also read : वेट लॉस जर्नी में इन परेशानियों से जूझती है महिलाएं, क्या आपको भी ये दिक्कतें?

Scolopendra Changes Colour
Scolopendra

रंग बदलने की जब भी हम बात करते हैं, तो सबसे पहले हमारे दिमाग में गिरगिट का नाम आता है। लेकिन हाल ही में एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा गया कि देखते ही देखते एक जीवन से अपना रंग बदल लिया, जो पहले पीले रंग का दिखता था। अचानक से उसका रंग नीला हो गया।

Scolopendra
leaves filth like a snake

यह वीडियो काफी हैरान करने वाला है, जिसमें एक कनखजूरा दिखाई दे रहा है। वीडियों में पहले कनखजूरे का रंग पीला था, फिर वो धीरे-धीरे अपनी केंचुल निकालने लगा। जिसके बाद उसका पीला रंग नीला होता चला गया, क्योंकि केंचुए का ऊपरी हिस्सा खाल के रूप में बाहर निकल गया। इस पूरी प्रक्रिया को देखकर लोग काफी ज्यादा हैरान हो रहे हैं। क्योंकि आजतक लोगों को लगता था कि सिर्फ सांफ ही अपना केंचुल बदलते हैं।

वीडियो को देखकर हर कई काफी कमेंट्स कर रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्बू द्वारा luv_exotics नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अबतक 4 मिलियन से अधिक लोग देथ चुके हैं, जिसे हजारों लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद भी किया जा सकता है। कमेंट्स में एक यूजर ने कहा, काश ऐसा हम भी कर सकते। इसी तरह के ढेर सारे कमेंट्स आ रहे हैं।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...