आज होगी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर की सगाई, जानिए आगे के फंक्शन की लिस्ट: Sonakshi-Zaheer Engagement
Sonakshi-Zaheer Engagement

Overview:

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल रविवार 23 जून, 2024 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस कपल की शादी की रस्में लगातार ग्रैंड लेवल पर हो रही हैं। हर रस्म की तस्वीरें शेयर की जा रही हैं।

Sonakshi-Zaheer Engagement: बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल रविवार 23 जून, 2024 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस कपल की शादी की रस्में लगातार ग्रैंड लेवल पर हो रही हैं। हर रस्म की तस्वीरें शेयर की जा रही हैं। ये तस्वीरें जफर अली मुंशी ने शेयर की हैं। जफर, ज​हीर की बहन और सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट सनम रत्नासी के दोस्त हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए जफर ने लिखा, काफी उत्साहित हूं। आखिरकार सोना अधिकारिक तौर पर बैंडस्टैंड बिल्डिंग के ‘ए’ क्लैन में आ गई हैं। आपको बता दें कि बैंडस्टैंड बिल्डिंग में जहीर इकबाल रहते हैं। 37 वर्षीय सोनाक्षी और जहीर की हल्दी और मेहंदी फंक्शन की तस्वीरों पर उनके फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। इन तस्वीरों में सोनाक्षी और जहीर की फैमिली के साथ ही करीबी दोस्त नजर आ रहे हैं।

हल्दी और मेहंदी सेरेमनी में सोनाक्षी और जहीर दोनों ही बहुत सिंपल लुक में नजर आए। सोनाक्षी ने मेहंदी सेरेमनी में रेड एंड येलो आउटफिट वियर किया। वहीं जहीर ने रेड प्रिंटेड कुर्ता और व्हाइट पायजामा पहना। मेहंदी के वेन्यू को खूबसूरत फूलों से सजाया गया। इस दौरान सोनाक्षी और जहीर के दोस्त जमकर मस्ती करते नजर आए।

काफी समय से अटकलें चल रही थीं कि सोनाक्षी और जहीर की शादी से सोना का परिवार खुश नहीं है और इसलिए सिन्हा परिवार ने सभी रस्मों से दूरी बना ली है। लेकिन अटकलों को खत्म करते हुए ऐसी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जहां सोनाक्षी और जहीर के परिवार साथ नजर आ रहे हैं। फैमिली डिनर में शत्रुघ्न सिन्हा के साथ ही सोनाक्षी की मम्मी पूनम सिन्हा और जहीर का पूरा परिवार नजर आया। इतना ही नहीं शत्रुघ्न सिन्हा के भाई और उनका परिवार भी सोनाक्षी की शादी अटेंड करने के लिए अमेरिका से भारत आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार सोनाक्षी और जहीर की सगाई शनिवार 22 जून को होने जा रही है। वहीं शादी रविवार 23 जून को जहीर के घर पर होगी। यह रजिस्टर्ड मैरिज होगी। बताया जा रहा है कि इसी शाम को दोनों वेडिंग का ग्रैंड रिसेप्शन देंगे। यह रिसेप्शन मुंबई के दादर स्थित बैस्टियन रेस्टोरेंट में दिया जाएगा। ​रिसेप्शन में दोनों परिवारों, रिश्तेदारों, दोस्तों के साथ ही बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल होगीं।

शादी की खुशियों के बीच सोनाक्षी की अगली फिल्म ‘काकुड़ा’ का पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है। यह एक सुपरनेचुरल कॉमेडी फिल्म है, जिसमें सोनाक्षी के अपोजिट रितेश देशमुख नजर आएंगे। फिल्म में साकिब सलीम भी नजर आएंगे। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली इस फिल्म को मुंज्या फेम डायरेक्टर आदित्य सरपोद्दार ने डायरेक्ट किया है।