Snake Attracting Plants: घर के आसपास पेड़ पौधे लगाने चाहिए क्योंकि यह हमें ऑक्सीजन देते हैं। हरा भरा पर्यावरण हमें सुकून देता है। कुछ लोग बागवानी के बहुत शौकीन होते हैं और भिन्न-भिन्न प्रकार के पेड़ पौधे और झाड़ियां अपने घर के आसपास लगाते हैं। रंग-बिरंगे फूलों से आने वाली सुगंध हमें बहुत मनमोहक लगती है लेकिन पौधे लगाने से पहले आपका यह जानना जरूरी है कि कई ऐसे पौधे हैं, जिन्हें लगाने से सांप आकर्षित होते हैं और इन पेड़ पौधों के आसपास ही नजर आते हैं। सांप एक जहरीला जानवर है। इससे हमारी जान को खतरा होता है इसलिए उन पौधों के बारे में अवश्य जान लें, जिनके आसपास सांप पाए जाते हैं। कोशिश करें कि इन पौधों को अपने घर से काफी दूर ही रहने दें।
नींबू का पौधा (Lemon Plant)

नींबू का पौधा जमीन से ज्यादा ऊपर नहीं होता है। यह बहुत सारे कीड़े मकोड़ों का घर होता है। चूहा और छोटे कीड़े सांप को आकर्षित करते हैं। इसलिए जिन पौधों के आसपास ऐसे छोटे जीव जंतु पाए जाते हैं। उन्हें खाने के लिए सांप भी इनके नजदीक घूमते रहते हैं। नींबू के पौधे को घर से दूरी पर लगाएं क्योंकि यह सांप को आकर्षित करता है, जो आपके लिए जान का खतरा भी उत्पन्न कर सकता है।
चमेली की लताएं (Jasmine Plant)
चमेली का फूल बहुत सुगंधित होता है। इसका पौधा बहुत घना होता है। इसके फूलों की गंध भी बहुत तेज होती है, जिस कारण अनेकों जीव इससे आकर्षित होते हैं। सांप के लिए चमेली की लताएं बेहद आरामदायक होती है क्योंकि घनी होने के कारण सांप इसमें आसानी से छुप सकता है और छोटे कीड़े मकोड़े और जीव जंतुओं का शिकार करना भी आसान हो जाता है। इसलिए चमेली के पौधे को अपने घर के आसपास ना लगाएं।
तिपतिया घास (clover plant)
इस घास में दिल के आकार की तीन पत्तियां होती हैं। यह जमीन को पूरी तरीके से ढक लेती है। यह बहुत घनी होती है। सांप इसके अंदर आराम से छुप सकता है और मेंढक, चूहे जैसे जीवों का आसानी से शिकार कर सकता है।
साइप्रस का पौधा (Cyprus Plant)

साइप्रस यानी सरु एक सजावटी प्लांट है। अक्सर लोग इसे अपने घर के आसपास लगाते हैं। यह देखने में बहुत सुंदर होता है। काफी घना होने के कारण यह सांपों के छुपने के लिए उपयुक्त पौधा है। सांप इसमें आसानी से छुपकर कीड़े मकोड़ों का शिकार कर लेते हैं। इसलिए सरू के पौधे को भी अपने घर के आस-पास नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे को अपने घर के आसपास लगाने का मतलब सांप को न्योता देने के बराबर है।
होस्ट प्लांट ( Host plant )
होस्टस प्लांट बागवानी के लिए लोकप्रिय है क्योंकि इस पौधे की बहुत ज्यादा देखरेख नहीं करनी होती है। लेकिन इस पौधे को लगाना एक खतरा हो सकता है। क्योंकि यह पौधा सांपों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। होस्टस के पत्ते काफी घने होते हैं इन पत्तों के नीचे सांप आसानी से छुप सकते हैं और रहने के लिए अपनी जगह चुन सकते हैं। यहां छिपकर सांप आसानी से अपना शिकार कर सकता है।
