हमारे सोने की स्थिति हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत मायने रखती है अगर हम गलत स्थिति में सोते हैं तो हमे बहुत सी परेशानी हो सकती है। गलत स्थिति में सोने से हमारी कमर में दर्द , हाथ मे दर्द , गर्दन में दर्द और भी बहुत सी परेशानी हो सकती है।जैसे–
पेट के बल सोने पर (On Your Belly):-
इस तरह पेट को नीचे करके सोने से आपके गर्दन में दर्द और आपकी पीठ में भी दर्द , सोते समय आपको बेचैनी भी हो सकती है। अगर आपको इस तरह सोने की आदत है तो आपको हल्के और मुलायम तकिए का इस्तेमाल करना चाहिए।
पीठ के बल सोने पर (Back Sleeping):-
पीठ की साइड सोने से अगर आपके कमर में दर्द पहले से ही है तो वह ठीक भी हो सकता है या फिर ज्यादा भी हो सकता है। इस तरह सोने से भी आपको नींद में बेचैनी हो सकती है।इस तरह सोने से सारा वजन पीठ पर आता है तो पीठ में कोई समस्या भी हो सकती है।
पीठ और कंधे सीधे करके सोने पर(Back Position Soldier):-
इस स्थिति में सोने से सब ठीक रहता है आपको बेचैनी भी नही होती है गर्दन और पीठ में दर्द भी नही होता है। यह स्थिति सोने के लिए अच्छी है।लेकिन बहुत कम लोग इस स्थिति में सोते है।

साइड के बल सोने पर (Side Sleeping):-
एक साइड करवट लेकर हम कई तरह से सो सकते है। हम पैरो को सीधा करके भी सो सकते है।एक हाथ को सिर के नीचे लगा कर भी सो सकते है। लेकिन सबसे ज्यादा आराम घुटनों को पेट की तरफ मोड़ कर सोने में मिलता है।
साइड से दोनों हाथों और पैरों को सीधा करके सोने पर ( Side Position Log):-
इस तरह से सोने वाले बहुत ही कम लोग होते है।इस तरह सोने से भी पीठ में और गर्दन में दर्द नही होता है।और यह सोने के लिए आरामदायक स्थिति होती है इस तरह से सोने वाले लगभग सरल ही होते हैं।

सोते समय खर्राटे लेते है तो (If You Snore):-
अगर आपको रात को सोते समय ज्यादा खर्राटे आते है तो आपको साइड से करवट लेकर सोना चाहिए। यह आपके लिए अच्छा होता है। और आपको अगर सारी रात खर्राटे आते हैं और सांस लेने में दिक्कत होती है तो आपको साइड से सोना चाहिए ।अगर तब भी ये दिक्कत होती है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए नही तो आपको दिल की बीमारी हो सकती है।
गर्भवती होने पर (If You Are Pregnant):-
इस स्थिति में आपको घुटने मोड़ कर साइड से सोना चाहिए ।इस से बच्चे को भी खून की मात्रा अच्छे से मिल जाती है और पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में मिल जाते है।अगर आपको किसी भी तरह की कोई समस्या है और किसी भी स्थिति में सोने से आराम नही मिलता है तो डॉक्टर से सलाह ले नही तो बड़ी समस्या हो सकती है।
यह भी पढ़ें-
जानें क्या है रेकी थेरेपी और इससे कैसे कर सकते हैं खुद और दूसरों का उपचार
