योगा एक ऐसा प्रयास साबित हो रहा है, जिसके साथ लोगों को जिंदगी के नए माने समझ आ रहे हैं। वो कई बीमारियों से भी छुटकारा पा रहे हैं तो बढ़ती उम्र में फिट रहने का पासवर्ड भी योगा से ही लोगों को मिल रहा है। लेकिन जरा सोचिए ऐसा कितने ही लोग कर पाते हैं। शायद आधे भी नहीं। ये लोग योगा के फायदे ले ही नहीं पा रहे हैं, पर ऐसा क्यों है। ऐसा इसलिए है क्योंकि ये सभी लोग योगा करने के लिए मोटिवेट नहीं हैं। दरअसल छोटी उम्र से ही बच्चों को योगा करने की आदत डाली नहीं जाती है। उन्हें ये बताया ही नहीं जाता है कि योगा कितने काम की क्रिया है। इसको करते हुए ताउम्र स्वस्थ्य रहा जा सकता है। मगर अब इस बात को बच्चों को समझाने का समय आ चुका है। जिस हिसाब से प्रकृति का नुकसान हो रहा है आगे की पीढ़ी के लिए स्वस्थ्य रहना और कठिन होगा। फिर उनके काम आएगा योगा। उनका योगा से लगाव अभी से होना चाहिए। इसके लिए आपको क्या करना होगा, आइए जानें-

बच्चों के सामने खुद करें योगा

ये बात तो आप जानती ही होंगी कि बच्चे सबसे पहले माता-पिता को अपना आदर्श मानते हैं। वो उनकी ही तरह सबकुछ करना चाहते हैं। अब ऐसे में ये जरूरी है कि योगा को लेकर भी आप उनके आदर्श बनें। आप जब भी योगा करें बच्चों के आस-पास ही करें। देखते-देखते उनकी रुचि योगा में जरूरी होगी। कोशिश करें उनके सामने आसान योगासन करें ताकि बच्चे को ये कठिन न लगे और वो इसे करने की कोशिश शुरू कर सकें। 

 

फायदे बताएं

योगा करते हुए आस-पास बैठे बच्चों को इसके फायदे बताती रहें। इसके लिए आपको कोई टीचर नहीं बनना है बल्कि सिर्फ हल्की-फुल्की बातचीत में अपने विचार रखने हैं। आप अपना उदाहरण भी दे सकती हैं कि कैसे योगा ने आपको बीमारियों से दूर कर दिया। कैसे आप खुद को फिट और खुश महसूस करती हैं? ये सारी बातें बच्चों को एक बार में समझ नहीं आएंगी लेकिन धीरे-धीरे, वो ये जरूर समझेंगे। 

 

खेलखेल में योग

योगा के कई आसन ऐसे हैं, जिन्हें मजे के साथ आसानी से किया जा साकता है। जैसे कैट पोज, ट्री पोज। इन आसनों को देख कर बच्चे जरूर योगा में भी मस्ती का रंग ढूंढ लेंगे और योगा का हिस्सा भी बनेंगे। 

 

योगा क्लास

बच्चे अगर थोड़ा भी योगा में रुचि रखते हैं तो उन्हें योगा क्लास में भेजने की तैयारी जरूर कीजिए। इस तरह से वो योगा के तरफ और आकर्षित तो होंगे ही उन्हें योगा को पर्फेक्ट करने की समझ भी आएगी। दरअसल कई बार लोग इंटरनेट के सहारे ही योगा करने लगते हैं जबकि आसन बिलकुल गलत बन रहा होता है। हो सकता है कि आप भी गलत ही पोज कर रही हों तो बच्चा भी वही सीख जाएगा।