पौधों की देखभाल की ज़रूरत
अच्छे वातावरण में काम करने से एक तरफ़ जहां काम अच्छा होता है, वहीं आप तनाव आदि से भी दूर रहते हैं और आपका मन प्रसन्न रहता है।
Gardening Tips: नौकरी करने वाले लोग दिन का अधिकतर समय अपने ऑफिस में बिताते हैं। ऐसे में ऑफिस के वातावरण का सही होना बहुत ही आवश्यक होता है। अच्छे वातावरण में काम करने से एक तरफ़ जहां काम अच्छा होता है, वहीं आप तनाव आदि से भी दूर रहते हैं और आपका मन प्रसन्न रहता है। इस वातावरण को कई तरीक़े से तैयार किया जा सकता है लेकिन सबसे अच्छा और आसान तरीक़ा बाग़वानी है। आप पेड़ पौधे को लगाकर अपने ऑफिस के माहौल को सकारात्मक बना सकते हैं। यह पौधे आपको तनाव जैसी चीज़ों से दूर रखेंगे। लेकिन पौधे लगा देने भर से काम नहीं चलेगा। आपको इन पौधों की देखभाल भी करनी होगी। इस लेख के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें लगाकर आप अपने काम के प्रति और भी ज़्यादा फोकस्ड रहकर काम कर सकते हैं। इन पौधों की देखभाल के लिए आपको बस कुछ ज़रूरी बातों का ख़्याल रखना होगा।
Also read: बोनसाई पौधों की देखभाल कैसे करें?: Bonsai Tree Care
समय पर दें पानी

किसी भी पौधे के लिए सबसे ज़रूरी होता है सही तरीक़े से संतुलित मात्रा में पानी देना। इससे आपके पौधे हमेशा हरे भरे रहते हैं और सूखने की सम्भावना ख़त्म हो जाती है। ऐसे में आपको इस बात का ख़्याल रखना होता है कि जब भी गमले की मिट्टी सूखने लगे तो उनको पानी दें।
समुचित प्रकाश

किसी भी पौधे को पानी के साथ साथ प्रकाश अथवा धूप की भी आवश्यकता होती है। ऐसे में आपको पौधे की प्रकृति के बारे में पहले से पता होनी चाहिए। आपको पता होना चाहिए कि आपके डेस्क पर जो पौधा रखा गया है उसे दिन में कितने घंटे धूप की आवश्यकता है।
ग्रो लाइट की व्यवस्था

ऑफिस में ज़्यादातर इंडोर पौधे रखे जाते हैं। ऐसे में उनको बहुत ही कम धूप की आवश्यकता पड़ती है। लेकिन बिल्कुल ग्रो लाइट नहीं लगी होती हैं। ऐसे में आप ग्रो लाइट का छोटा लैम्प खरीदकर इस कमी को पूरा कर सकते हैं। यह लैम्प आपकी समस्या को सॉल्व कर देगा।
साफ़ सफ़ाई भी है ज़रूरी

कई बार हम ऑफिस में पेड़ पौधे तो रख लेते हैं और रखकर भूल जाते हैं। ऐसे में उन पर धूल मिट्टी जमती रहती है जिससे उनका विकास रुक जाता है। इसलिए अगर आपको अपने पौधों पर धूल आदि जमा होती दिखे तो उसे तुरंत साफ कर दें। इससे आपके पौधे ख़राब नहीं होंगे।
खाद का प्रयोग

ऑफिस के पौधों को समान्यतौर पर खाद आदि की ज़्यादा ज़रूरत तो नहीं पड़ती है लेकिन ग्रोइंग सीजन में खाद देने से इनका विकास तेज़ी से होता है। ऐसे में आप इन पौधों में जैविक खाद आदि का उपयोग कर सकते हैं। जैविक खाद के प्रयोग से पौधे तेज़ी से ग्रो करते हैं।
छुट्टी में वैकल्पिक व्यवस्था

कई बार ऑफिस में लम्बी छुट्टियाँ आ जाती हैं। ऐसे में ऑफ़िस बंद हो जाते हैं और पौधों की देखभाल के लिए कोई नहीं बचता है। ऐसे में आपको कोई ना कोई वैकल्पिक व्यवस्था रखनी चाहिए। ऐसे में आप ऑफ़िस के गटेकीपर से उनका ख़्याल रखने के लिए कर सकते हैं। ऑफिस खुला है तो आपके सहकर्मी भी पौधे की देखभाल कर सकते हैं।
