महाशिवरात्रि पर पुरुष कैरी कर सकते हैं ये आउटफिट्स: Mahashivratri Men Outfits
Mahashivratri Men Outfits

महाशिवरात्रि पर पुरुष कैरी कर सकते हैं ये आउटफिट्स: Mahashivratri Men's Outfits

हम आपके लिए कुछ आउटफिट्स के आइडियाज लेकर आए हैं, जिन्हें आप पूजा में ट्राई कर सकते हैं।

Mahashivratri Men Outfits: महाशिवरात्रि का त्यौहार आने वाला है। ऐसे में कई पुरूष इस दिन भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए दिन भर उपवास रखते है। इसके साथ ही महिलाओं की तरह पुरुष भी कभी कभी अपने कपड़ों को लेकर काफी कन्फ्यूज हो जाते हैं। ऐसे में अगर आपकों समझ नहीं आ रहा कि खुद को पूजा के लिए किस तरह से तैयार करें, तो हम आपके लिए कुछ आउटफिट्स के आइडियाज लेकर आए हैं, जिन्हें आप पूजा में ट्राई कर सकते हैं।

Also read: महाशिवरात्रि पर पहनें ये 5 आउटफिट्स, बॉलीवुड अभिनेत्रियों से लें इंस्पिरेशन

Mahashivratri Men  Outfits
Silk Blend Kurta

सिल्क ब्लेंड कुर्ता-पजामा हर तरह की पूजा के लिए परफेक्ट होता है। पुरुषों को अक्सर इस तरह के कुर्ते के साथ पजामा ही पसंद आते है। आजकल मार्केट में आपकों इनमें कई तरह के नए डिजाइंस मिल जाएंगे। ऐसे कुर्तों के फैब्रिक भी काफी मुलायम होते हैं, जिसे आप काफी समय तक कैरी करके रख सकते है।

Kurta – Banarsi Print Nehru jacket

प्लेन कुर्ते पजामा के साथ बनारसी प्रिंट नेहरू जैकेट आपको एक अलग लुक देगा, जो देखने में बेहद क्लास ही लगेगा। आप इस तरह के आउटफिट को महाशिवरात्रि में पहन सकते हैं। आजकल इन कुर्तों के कई डिज़ाइन आसानी से मिल जाएंगे। आप चाहे तो ऐसे कुर्तों के साथ सफेद पजामे के बजाय फॉर्मल व्हाइट पैंट भी पहन सकते हैं।

Dhoti Kurta Set With Jacket
Dhoti Kurta Set With Jacket

यह आउटफिट आपकों पूजा में बिल्कुल एथनिक टच देगा। आप चाहें तो बिना कंट्रास्ट वाली धोती के साथ शिमर वाला ब्लेंडेड सिल्क कुर्ता पहन सकते हैं। एक ही टोन की जैकेट आपके लुक में परफेक्शन जोड़ सकती है। इसके अलावा आप चाहें तो हरे रंग के कुर्ते के साथ जैकेट स्टाइल कर सकते है।

अगर आप पूजा के लिए तैयार हो रहे और आपको फिटिंग वाले कुर्ते पसंद है तो आप सिल्क मेड चूड़ीदार कुर्ता ट्राई कर सकते है। इन कुर्तों की खासियत यह होती है कि ये न देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं, बल्कि पहनने में भी आरामदायक होते हैं और इन्हें आप चूड़ीदार के अलावा टाइट फिटेड जींस के साथ भी स्टाइल कर सकते हैं।

Slim Fit Kurta
Dobby Printed Slim Fit Kurta

आप पर कॉटन फैब्रिक का डॉबी प्रिंटेड स्लिम फिट लॉन्ग कुर्ता काफी अच्छा लग सकता है। यह कुर्ता प्योर कॉटन फैब्रिक का बना रहता है। जो गर्मी के मौसम के लिए परफेक्ट है। इन चायनीज़ कॉलर वाले कुर्ते को आप अन्य किसी भी ख़ास मौक़े पर भी पहन सकते हैं। इस तरह के कुर्ते जींस के आलावा पैंट के साथ भी कूल लगते हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...