महाशिवरात्रि पर पहनें ये 5 आउटफिट्स, बॉलीवुड अभिनेत्रियों से लें इंस्पिरेशन: Mahashivratri Outfits Ideas
Mahashivratri Outfits Ideas

महाशिवरात्रि पर पहनें ये 5 आउटफिट्स, बॉलीवुड अभिनेत्रियों से लें इंस्पिरेशन: Mahashivratri Outfits Ideas

यह आउटफिट्स न सिर्फ दिखने में सुंदर होते हैं, बल्कि आपको व्रत के दौरान काफी कंफर्टेबल भी महसूस करवाएंगे।

Mahashivratri Outfits Ideas: महाशिवरात्रि का त्यौहार आने में बस कुछ दिन बचे हैं। ऐसे में महिलाएं सजने संवरने की पूरी तैयारी कर रही है। कई महिलाओं ने अपने लिए हरे रंग की साड़ी भी खरीद ली होगी, लेकिन इस महाशिवरात्रि पर आप चाहें तो कई तरह के आउटफिट्स ट्राई कर सकती है, जिनके बारे में हम आपको बताने वाले हैं। यह आउटफिट्स न सिर्फ दिखने में सुंदर होते हैं, बल्कि आपको व्रत के दौरान काफी कंफर्टेबल भी महसूस करवाएंगे।

Also read: वॉर्डरोब में शामिल करें जाह्नवी कपूर के ये आउटफिट्स

Mahashivratri Outfits Ideas
Chikankari Outfits

महाशिवरात्रि वाले दिन आप चिकनकारी सूट पहन सकती हैं। ये ऐसे मौसम में आपको पहनने के बाद काफी कंफर्टेबल महसूस करवाते हैं। इसके लिए आप अलग-अलग पैटर्न और डिजाइन के कपड़े ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ मैचिंग ज्वेलरी पहनकर महाशिवरात्रि में अपने जलवे बिखेर सकती हैं। ऊपर वाले तस्वीर में दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ और  अथिया शेट्टी ने चिकनकारी वर्क की अलग अलग आउटफिट कैरी की है।

Assymetrical Kurti
Assymetrical design Kurti

शिल्पा शेट्टी का फैशन सेंस कमाल का है। उन्होंने ग्रीन असिमेट्रिक कलर के कुर्ती के साथ मैचिंग फ्लेयर्ड स्कर्ट पहना है। आउटफिट के बॉर्डर पर रेशमी धागों से कढ़ाई की हुई है। जबकि, पूरे ड्रेस पर सफेद रंग में बांधनी प्रिंट था। लुक को कंप्लीट करने के लिए शिल्पा ने व्हाइट कलर के ईयरिंग्स और एथनिक चूड़ियां पहनी है, जो लुक में चार चांद लगा रहे हैं। मेकअप उन्होंने मैट बेस रखा है।

Sharara Set
Sharara Set

रकुल प्रीत सिंह का यह इंडो वेस्टर्न लुक महाशिवरात्रि के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इस तस्वीर में रकुल ने क्रीम एंड गोल्डन शेड में क्रॉप टॉप को लॉन्ग श्रग और मैचिंग शरारा पैंट के साथ पेयर किया है। उन्होंने लुक खुले बाल, कानों में राउंड शेप इयरिंग्स और ग्लोइंग मेकअप से कंप्लीट किया है।

आजकल पूजा में अक्सर महिलाएं और लड़कियां बांधनी प्रिंट के कपड़े पहनती है और महाशिवरात्रि पूजा के लिए भी आप बांधनी प्रिंट की कोई साड़ी या सूट पहन सकती है। यह देखने में काफी अच्छे लगेंगे और बिल्कुल अलग लुक देंगे। बांधनी प्रिंट में भी कई अलग तरह के डिजाइंस और रंग आपको मिल जाएंगे, जिसे आप किसी भी एक्सेसरीज के साथ पेयर कर सकती हैं।

Silk saree
Silk saree

महाशिवरात्रि पूजा के लिए सिल्क की लाल और पीले रंग की साड़ी सबसे बेहतरीन रहती है। इस आउटफिट के साथ अपने बालों में मैसी हेयर बन बनाकर फूलों का गजरा जरूर लगाएं। कानों में हैवी ईयररिंग्स खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। ऊपर फोटो में एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया का ये लुक महाशिवरात्रि के लिए बेहतरीन लगेगा। अभिनेत्री ने ऑरेंज कलर की बनारसी साड़ी के साथ कंट्रास्ट रेड ब्लाउज़ पहना है और उन्होंने बालों का बन बनाकर रेड फूलों से सजाया है, जो देखने में काफी खूबसूरत लग रहा है। एक्ट्रेस ने हैवी ईयरिंग्स से लुक को फिनिश टच दिया है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...